संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: सर्दी से हुआ हाल बेहाल, सुबह के समय वाहनों का आवागमन कम

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) शनिवार को भी ठंड का सितम लगातार जारी रहा। ठंड का असर जनवरी माह में लगातार बढा हुआ है वहीं सूरज भी नहीं निकलने से लोगो को सर्दी से जरा भी राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं शनिवार को भी लोग शीतलहर से कंपकंपाते रहे।

न्यूनतम तापमान ४.७ डिग्री सेल्सियस रहा। प्रशासन ने सर्दी को देखते हुए पूर्व में ही शनिवार को कक्षा एक से १२ तक के छात्रों की छुट्टी घोषित कर दी थी जिससे अभिभावकों ने तो राहत की सास ली थी साथ ही बच्चों ने घर पर अपना समय व्यतीत करा। शनिवार की सुबह आकाश में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहनों का आवागमन और जनता की आवाजाही बहुत कम रही।

दिन में पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। आकाश में बादल छाए रहने और शीतलहर चलने से लोग दिन भर कंपकंपाते रहे। सर्दी का आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान इस मौसम का अब तक का सबसे कम पहुंच गया। ३.२ डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर १०.८ डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान तीन दिन से पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

शनिवार को भी ४.७ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्दी के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। लोग मजबूरी में ही अपने घर से बाहर निकल रहे हैं।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 410 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 3 =