उत्कृष्ट प्रदर्शन: बी.ए. का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बी.ए. का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इस सत्र मे भी पूर्व की भांति छात्राओं ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को निरंतर जारी रखते हुए शुभी चौधरी ने ८० प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गर्व लाम्बा ने ७६.६६ प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान पर मनु राठी ७४ प्रतिशत अंक के साथ रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया
जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल के द्वारा सभी छात्राओं को परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की तथा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने अध्यापकों को दिया।
कला संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल ने सभी छात्र/छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र/छात्राओं व सभी शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया तथा भविष्य में भी सभी छात्र-छात्राओं को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से नित नई ऊचाईयों को पाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए तथा अन्य छात्र-छात्राओं को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए महाविद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावकों तथा अपने राष्ट्र का नाम भी रोशन करना चाहिए।
प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्र/छात्राएं अपनी मेहनत व लगन से ही हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सकते है।।इस अवसर पर श्रीमति सपना, नीरज कुमार, श्रीमति गरिमा कंसल, सोनम, अकांक्षा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, आशीष पाल, कुशलवीर सिंह, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
