उत्तर प्रदेश

फर्जी वीवो मोबाइल बनाकर बेचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, सभी अरौपी महाराष्ट प्रान्त के

बाराबंकी। पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है दरअसल बाराबंकी की कुर्सी थाना पुलिस ने फर्जी वीवो मोबाइल बेचने वाले गैंग के 3 अंतर्राज्यीय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन तथा आईएमइआई रैपर, बुकलेट रसीद, मुहूर्त मारुति सियाज कार सहित ₹35000 नगद बरामद किया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये आरोपी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र राज्य में फर्जी तरीके से अवैध आईएमइआई रैपर के माध्यम से ब्लैंक बिना साफ्टवेयर के चाईनीज मोबाइल में दर्ज कर फर्जी वीवो मोबाइल करके बेचने का काम करते थे

जिस पर कुर्सी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व जांच करने से ज्ञात हुआ कि देवराज आनन्द फर्जी तरीके से अवैध आईएमइआई रैपर के माध्यम से ब्लैंक बिना साफ्टवेयर के चाईनीज मोबाइल में दर्ज कर फर्जी वीवो मोबाइल करके बेचने वाला मुख्य सरगना है ।

इसके द्वारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र राज्य में ढाबों, पेट्रोल पम्पों, धार्मिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों को चुना जाता है । देवराज आनन्द अपने साथियों को बराबर बदलता रहता है

जिससे इसके व्यवसाय के बारे में किसी को सम्पूर्ण जानकारी न हो सके ,पकड़े गए आरोपी देवराज आनन्द राव जाधव पुत्र आनन्द रावजी जाधव निवासी जामगांव फाटा थाना जलालखेड़ा तहसील नरखेड़ा जनपद नागपुर महाराष्ट्र ,रामेश्वर शेखराव तायवाडे पुत्र शेखराव तायवाडे निवासी ग्राम खुर्द थाना जलालखेड़ा तहसील नरखेड़ा जनपद नागपुर महाराष्ट्र,राधेश्याम गुलाब राव मुरोडियें पुत्र गुलाबराव मुड़ोरिये निवासी ग्राम खुर्द थाना जलालखेड़ा तहसील नरखेड़ा जनपद नागपुर प्रान्त महाराष्ट्र के रहने वाले हैं

हालांकि बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक के द्वारा कुर्सी थाना प्रभारी की प्रशंसा करते हुए उत्साह वर्धन एक नगद पुरस्कार देने की भी बात कही है

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 1 =