Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के विकास सिंघल नक्सली हमले में शहीद,50 लाख के मुआवजे और नौकरी देने की घोषणा

मुजफ्फरनगर। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में नई मंडी थाना क्षेत्र के पचेन्डा गांव निवासी सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट विकास सिंघल मुजफ्फरनगर का लाल देर रात छत्तीसगढ़ में नक्सलीवादी हमले मे शहीद हो गया।

जैसे ही परिजनों को सूचना मिली परिवार में कोहराम मच गया। शहीद विकास सिंघल का पार्थिव शरीर आज मुजफ्फरनगर उनके आवास पचेन्डा में पहुंचेगा। गांव मे शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनके निवास पर पहुंच कर सांत्वना दी और परिवार को ढाढस बंधाया।

रायपुर से मिली सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के सुकमा में आईईडी ब्लास्ट से कल घायल सीआरपीएफ के डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार का देर रात राजधानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। राज्य के घुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ की २०८ कोरबा बटालियन को कल किस्टाराम के कांसानाला के पास आईईडी बम होने की सूचना मिली थी

जिसके बाद बटालियन की टीम ने डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार ने मौके पर पहुंच कर बम बरामद किया। बम निष्क्रिय करते समय फट गया, जिसमें डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

श्री कुमार को घायलावस्था में कल शाम लाकर राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,जहां देर रात उन्होने दम तोड़ दिया। शहीद डिप्टी कमान्डेंट को आज माना विमानतल के निकट स्थित माना चौथी बटालियन में श्रद्धाजंलि आर्पित की गई। पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी सहित पुलिस एवं सीआरपीएफ के आला अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।

शहीद डिप्टी कमान्डेंट उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी थे। उनका पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम रवाना किया जा रहा है। सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट शहीद विकास सिंघल निवासी ग्राम पचेंडा अपने पीछे एक ४ साल की बेटी और एक २ साल का बेटा छोड़ कर गए हैं ।

शहीद विकास सिंघल के पिता रविंद्र सिंगल हेड मास्टर के पद से रिटायर होकर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उनके परिवार में शहीद विकास सिंघल के अलावा दो बेटे और उनकी धर्मपत्नी और विकास सिंघल की धर्मपत्नी हैं।

 जैसे ही डिप्टी कमांडेंट विकास सिंघल कि शहीद की सूचना गांव में परिजनों को मिली तो गांव में शहीद विकास सिंघल के घर पर गांव वालों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

परिवार में रो-रो कर कोहराम मचा हुआ है । परिजन बताते हैं शहीद विकास सिंगल बहुत ही मिलनसार स्वावलंबी और सभी का मान सम्मान करने वाला था।

हमें गर्व है कि हमारा बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है। आज शहीद विकास सिंघल का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने की संभावना है।

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस पर शोक जताते हुए कहा कि शासन स्तर से शहीद जवान के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 14 =