उत्तर प्रदेश

प्रमोद त्यागी की हुँकार- विश्व हिंदू महासंघ के समस्त कार्यकर्ता हिंदुत्व के लिए एकजुट रहे

मोहित गौर महानगर अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ व महानगर इकाई ने मुरादाबाद महानगर में काशीराम योजना के अंदर सामुदायिक केंद्र में एक स्वागत एवं मनोनयन कार्यक्रम का आयोजन किया

जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री विश्व हिंदू महासंघ श्री प्रमोद त्यागी  एवं प्रदेश कार्य करिनी सदस्य महिला मातृशक्ति विश्व हिंदू महासंघ रजनी जोहार  मुख्य अतिथि के रूप में रहे इनके अलावा संभाग प्रभारी हस्तिनापुर संजय गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ योगेंद्र चौधरी मंडल प्रभारी श्री विनोद सक्सेना एवं श्री नीलम सक्सेना सम्मिलित हुए।

रजनी जोहर को प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने मातृ प्रकोष्ठशक्ति की प्रदेश अध्यक्ष गंगा धाकड़ की संस्तुति पर मातृ शक्ति की प्रदेश मंत्री घोषित किया

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू एकता को एकत्र करने एवं माननीय श्री महंत योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करने के लिए संदेश दिया।

प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ के अन्तरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत जी के निर्देशन में एवं उत्तर प्रदेश के माo मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देश पर विश्व हिंदू महासंघ के समस्त कार्यकर्ता उनकी आंख और कान के रूप में कार्य कर रहे है।

प्रमोद त्यागी ने जिला प्रशासन को चेताते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक संगठन नहीं है लेकिन योगी जी द्वारा चलाई जा रही सारी योजनाओं के क्रियान्वन तथा हिंदुत्व के लिए हम हमेशा तैयार खड़े हैं।

कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ महानगर इकाई के महानगर अध्यक्ष मोहित गौर गोल्डी भैया एवं महानगर प्रभारी सुधीर दत्त शर्मा व महानगर सह प्रभारी रणवीर शर्मा के द्वारा किया गया.  जिसमें आज प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार तथा अभिनय गुप्ता एडवोकेट को कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − seven =