Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोविड-१९ के राहत कोष में १००००० का चेक जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को दिया

मुजफ्फरनगर । डीएम कार्यालय पर आज राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिल्लो ने अपने पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल की १९वी पुण्यतिथि पर कोविड-१९ के राहत कोष में १००००० का चेक जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को दिया।

सुशील कुमार सिल्लो ने बताया कि हमारे पिता ओम प्रकाश गोयल १९४२ से १९४७ तक स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रहे है वही देश को आजाद करने में पूरा सहयोग किया है और स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं।

ओम प्रकाश गोयल शहर की जानी-मानी हस्ती थे और ओमी घोड़ी वाले के नाम से प्रसिद्ध थे। हमने उनकी १९वी पुण्यतिथि पर आज सरकार के राहत कोष में १००००० का सहायता राशि का चेक जिलाधिकारी को सौंपा है

जिससे लोगों की सहायता हो सके। वहीं हम सबको कोरोना से बचने के लिए भी जागरूक करते रहते हैं।

सहायता राशि का चेक सोपने में वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता रेवती नन्दन सिंघल, अखिल सिंघल, संजय सिंह, राहुल पंवार, अमित धीमान, राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता, मनोज गुप्ता, विश्वदीप गोयल सहित क़ई लोग मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में आयोजित इस सूक्ष्म समारोह में चैक ग्रहण करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि उनका यह योगदान मिल का पत्थर साबित होगा। पूर्व में भी जिला प्रशासन को सुशील कुमार सिल्लो का हमेशा से सहयोग मिलता रहा है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − four =