प्रधानमंत्री फसल योजना के वाहन को जिला मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल योजना के वाहन को जिला मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर के वक्त जिलाधिकारी कार्यालय से डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि यह वाहन मुजफ्फरनगर के अंदर 31 दिसंबर किसानो के बी जाकर प्रचार प्रसार करेगा और किसानों को फसल योजनाओ के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कई प्रचार वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह, कृषि अधिकारी जसवीर सिह तेवतिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
