Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

इनरव्हील क्लब सनराइज द्वारा ज़रूरतमन्द छात्राओं को यूनिफॉम वितरित किये

मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब सनराइज द्वारा ज़रूरतमन्द छात्राओं को एसडी गर्ल्स इन्टर कालेज मे यूनिफॉर्म के स्वेटर तथा क्लब सदस्यों के हाथ से बने हुए मास्क तथा स्टेशनरी डिस्ट्रिक्ट चौयरमेन सन्तोष शर्मा तथा समस्त क्लब सदस्यों द्वारा वितरित किये गये।

डिस्ट्रिक्ट Chairman ने प्रकाश डाला की मास्क लगाना कितना ज़रूरी है तथा कैसे प्लास्टिक ,पोलेथिन इक्कठा करके उसका सही उपयोग कर सकते है इसकी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पूर्व अध्यक्षा श्रीमति दीपा सोनी ने सभी छात्राओ को सोशल डिस्टेंस से रहने को सिखाया औऱ सामाजिक कार्यों में अच्छी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सदस्यों प्रेसिडेन्ट राना परवीन, सेक्रटी श्रीमति चित्रा शर्मा, एडिटर श्रीमति बबली अहलावत, मिडिया प्रभारी श्रीमति सारिका गर्ग जी, श्रीमति प्रियंका चौधरी, श्रीमति साइरा हसन, श्रीमति गायत्री जी श्रीमती आशा का विशेष योगदान रहा। क्लब मेंबर आशा जी द्वारा स्टेशनरी की व्यवस्था की गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =