मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने थर्डजेंडरो के साथ की खास मुलाकात, साथ में ली सैल्फी, खुश हुए किन्नर
मुजफ्फरनगर। जिले के इतिहास में संभवतः पहली बार जिला पंचायत सभागार में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद के किन्नरों के साथ बैठक कर उनकी मूलभूत सुविधाएं व समस्याओं पर चर्चा की।
इस बैठक में जिलाधिकारी ने सभी से समस्याएं सुनी। इस दौरान थर्डजेंडरो ने बताया कि हमें शिक्षा, रहने के लिए मकान, काम करने के लिए व्यापार और सुरक्षा की जरूरत है, जिससे हम अपने जीवन को मजबूत बनाकर देश की आर्थिक व्यवस्था में विकास के लिए अपना सहयोग दे सकें।
कई किन्नरों ने पढ़ने की इच्छा जताई। इसका जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि उनकी शिक्षा की व्यवस्था कराएं। जिलाधिकारी से मिलकर किन्नर बड़े खुश नजर आए
मुजफ्फरनगर कचहरी प्रांगण स्थित जिला पंचायत सभागार में आज @DmMuzaffarnagar सेल्वा कुमारी जे ने जनपद के समस्त किन्नरो के साथ उनकी मूलभूत सुविधाएं व समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी से उनकी समस्याएं जानी। pic.twitter.com/NHCsuQiZ64
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 18, 2020
कहा कि पहली बार किसी अधिकारी ने हम लोगों के बीच बैठकर बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना है। उन्हें इन समस्याओं के निवारण करने का आश्वासन दिया है।
किन्नरों ने जिलाधिकारी को फूल देकर सम्मानित किया और स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, डीआईओएस गजेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुसफेकिंन सहित दर्जनों किन्नर मौजूद रहे।
