Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 22 जनवरी को हनुमान चौक से ध्वज यात्रा निकलेगी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। भरतिया कालोनी स्थित श्रीगणपति खाटू श्याम मंदिर समिति के तत्वाधान में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में एक विजय ध्वजा यात्रा आगामी २२ जनवरी, २०२४ दिन सोमवार को प्रातः ९ः०० बजे से निकाली जायेगी जो हनुमान चौक शामली रोड़ से प्रारम्भ होकर श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर, नई मण्डी, भरतिया कालोनी पर सम्पन्न होगी।

इस विजय ध्वजा यात्रा में भगवान श्री राम रथ पर विराजमान होकर सभी भक्तों को दर्शन देंगे। यात्रा का मुख्य मार्ग हनुमान मन्दिर शामली रोड़ से भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी, श्री बालाजी चौक, टाऊन हॉल रोड़ से होते हुये नई मण्डी भोपा पुल से, गऊशाला रोड़, पीठ बाजार, चौड़ी गली, स्वीट्स कॉर्नर, बड़ा डाकखाना नई मण्डी होते हुए श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर, नई मण्डी, भरतिया कालोनी पर सम्पन्न होगी। यात्रा मन्दिर में पहुँचने पर दोपहर १ः०० बजे भगवान श्री राम की महाआरती होगी एवं उसके पश्चात् भोग व प्रसाद वितरण किया जायेगा।

रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा एवं आरती भोग करके धर्मलाभ उठायें। ध्वजा हेतू मन्दिर प्रांगण से कूपन प्राप्त कर धर्म लाभ उठायें।सायं ७ः०० बजे मन्दिर प्रांगण में कीर्तन, दीपोत्सव, आतिशबाजी एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा।

आप सभी भक्तों से विनम्र आग्रह है कि सायं के समय अपने-अपने घरों में एवं मन्दिरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनायें। विशेष आग्रहः सभी धर्मप्रेमियों से अनुरोध है कि अपने घर पर व अपने आस-पास मन्दिर में २२ जनवरी को एक दीपक अवश्य जलायें।

प्रेस वार्ता में भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जे०पी० गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, नरेश अग्रवाल, बिजेन्द्र कुमार रानी, विकास अग्रवाल, नीरज गोयल, अमित गोयल, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, प्रतीक कंसल, शुभम तायल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, तुषार गर्ग, शशांक राणा, अग्रिम सिंघल व समस्त सदस्य गणपतिधाम परिवार।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =