Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-108 क्विंटल गुड के ट्रक को मंत्री ने हरी झंडी दिखाई

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। हिन्द मजदूर किसान समिति के किसानों द्वारा श्री राम मन्दिर अयोध्या जी में १०८ कुंतल गुड़ भेजने का लक्ष्य रखा गया। आज शिव चौक मु०नगर से किसानों द्वारा गुड़ की पहली गाड़ी लेकर मेरठ की ओर रवाना हुई और फिर वहां के किसानों द्वारा गुड़ को लेकर अयोध्या जी की तरफ आगे बढ़ा जायेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमति पंकज, श्रीमति अलका, श्रीमति संगीता, श्रीमति सोनिया, श्रीमति कोमल जी ने गाड़ी को हिन्द मजदूर किसान समिति का ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्रमोहन जी के संदेश में बताया कि भगवान श्री राम संसार के राजा हैं। लगभग ५०० वर्षों के बहुत लम्बे इंतजार के बाद वे पुनः अपने धाम लौट रहे हैं।

ये हम सबके लिये बहुत ही अदभुत क्षण हैं। हमें इस पावन दिन को बड़ी दीपावली की तरह मनाना चाहिये। जो दीपावली हम अक्टूबर या नवंबर में मनाते हैं वो छोटी दीपावली है वास्तव ये बड़ी दीपावली है क्योंकि ये दिन भगवान श्री राम के आर्शीवाद से ५०० सालों के लम्बे इंतजार के बाद देखने को मिला है। इस दिन हमें अपने अपने घरों में दीपोत्सव मनाना चाहिये। अपने घरों को सुन्दर रोशनी से सजाना चाहिये।

उन्होंने आगे बताया कि भगवान श्री राम पूरे संसार के स्वामी हैं और सभी देशों के राष्ट्रपति और
प्रधानमंत्री उनके दास और सेवक हैं। वास्तव में भगवान राम ही भगवान कृष्ण हैं, भगवान बुद्ध हैं इसीलिये हम सबको भगवान श्री राम की ही शरण लेनी चाहिये। इसीलिये भगवान श्री राम को जानो, पहचानो क्योंकि भगवान श्री राम की शरण लेने पर ही आराम मिल सकता है। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =