वैश्विक

Delhi: छात्रों के बीच हुए झगड़े के दौरान पिटाई के कुछ दिनों बाद 12 साल के लड़के की अस्पताल में मौत

Delhi शास्त्री नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच हुए झगड़े के दौरान पिटाई के कुछ दिनों बाद एक 12 साल के लड़के की अस्पताल में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह मामला सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर की पिटाई से जुड़ा है. यह घटना 11 जनवरी को हुई थी और इलाज के दौरान छठी कक्षा के छात्र ने 20 जनवरी को दम तोड़ दिया. मृतक के पिता राहुल शर्मा ने कहा कि उनके बेटे पर स्कूल में उसके सीनियर्स ने हमला किया और उसके पैर में चोटें आईं.

शर्मा ने कहा, ”11 जनवरी को, जब मेरा बेटा सरकारी स्कूल से घर लौटा तो वह लंगड़ा रहा था और अत्यधिक दर्द में था. मैंने उससे मामले के बारे में पूछा, लेकिन वह चुप रहा. हम उसे एक अस्पताल ले गए जहां उसे कुछ दवाएं दी गईं और कुछ दिनों तक आराम करने के लिए कहा गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई और फिर हम उसे रोहिणी के एक अस्पताल में ले गए.”

शर्मा ने आगे बताया कि 20 जनवरी को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. “हमें नहीं पता कि उस पर हमला क्यों किया गया. वह सशस्त्र बलों में शामिल होना चाहता था. उसके सारे सपने चकनाचूर हो गए.” संपर्क करने पर पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने घटना की पुष्टि की और कहा, “हम डॉक्टरों के एक बोर्ड के माध्यम से पोस्टमॉर्टम करा रहे हैं. उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 17 =