Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जेल फाटक की ओर से सरवट फाटक तक मार्ग का निर्माण कराने के निर्देश दिये

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने साकेत, ब्रह्मपुरी, बसंत विहार मार्ग पर आये दिन लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिलाधिकारी को जेल फाटक की ओर से सरवट फाटक तक मार्ग का निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

ज्ञातव्य है कि संबंधित क्षेत्रवासी लगातार मंत्री कपिल देव से भेंट कर इस समस्या से अवगत कराते रहते हैं तथा सरवट फाटक से जेल फाटक तक सडक मार्ग के निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।

नगर विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को दूरभाष पर एवं पत्र के माध्यम से ब्रह्मपुरी, साकेत, बसंत विहार आदि मौहल्लेवासियों को आये दिन लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने और क्षेत्रवासियों को सुगम व सुचारू आवागमन की सुविधा प्रदान कराने के लिए मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति से समन्वय कर जेल फाटक की ओर से सरवट फाटक तक मार्ग का निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण कराये जाने से क्षेत्रवासियों को इसका बहुत लाभ मिलेगा, वहीं क्षेत्र में आये दिन लगने वाले जाम से भी काफी हद तक मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि भविष्य में कॉलेज की भूमि में शिक्षण संस्था का निर्माण होने पर कॉलेज में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सुविधा प्राप्त होगी।

कपिल देव ने कहा कि सडकों का विकास देश के आर्थिक व सामाजिक विकास से जुडा हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में आज प्रदेश विकास के सभी आयामों में सर्वाच्च स्थान पर आसीन है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 4 =