Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव तिसंग निवासी युवक का शव मिलने से मचा हडकंप

जानसठ। खेत मे अज्ञात युवक का शव पेड पर  देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तिसंग निवासी घमन्डी पुत्र नत्थू सैनी के खेत मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पेड पर लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया।

खेत स्वामी घमन्डी पुत्र नत्थू सैनी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया।

लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

पुलिस का कहना है कि मृतक के हुलिजये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =