Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुरकाजी: अज्ञात कारणो के चलते जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहित की मौत

पुरकाजी। अज्ञात कारणो के चलते नव दंपत्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस हादसे मे विवाहिता की मौत हो गई तथा िउसके पति की हालत बिगडने पर अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सुहैली निवासी हीरा कौर का करीब एक माह पूर्व विवाह हुआ था।

बताया जाता है कि अज्ञात कारणो के चलते नवदम्पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड गई। इस हादसे से बुरी तरह घबराऐ परिजनो ने आनन-फानन मे ही पडौसियो की मदद से हीरादीन व उसकी पत्नि अमनदीप कौर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

लेकिन विवाहिता अमनदीप कौर ने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया।जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव तुगलकपुर कम्हेडा के मजरा सुहेली में कई सरदार परिवार अपना गुजर बसर कर रहे हैं।सुहेली निवासी सरदार हीरा की शादी उसके मामा के गांव में ही एक परिवार में तय हुई। करीब एक माह पूर्व ही हीरा अपनी दुल्हन अमनदीप कौर को ब्याह कर अपने गांव सुहेली लेकर आया था।

सुहेली पुरकाजी खादर का मजरा होने के कारण शहरी चकाचौंध से दूर है। हीरा और अमनदीप कौर की शादी को अभी एक माह ही बीता था। बीती रात अचानक ही हीरा ने अपनी पत्नी अमनदीप के साथ जहर का सेवर कर लिया। दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि वह इस घातक निर्णय तक पहुंचे। यह परिजनों को भी पता नहीं चला।

आनन फानन में दोनों को परिजन पीएचसी पुरकाजी लेकर पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन दोनों को गंभीर अवस्था होने के कारण जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया। जहर का सेवन करने के कारण अमनदीप कौर की हालत लगातार बिगड़ती चली गयी और उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम सुहेली खादर में सरदार परिवार में बीती रात एक घटना घटित हुई। इस परिवार के युवक हीरा की करीब एक माह पूर्व ही अमनदीप कौर से शादी हुई थी। बीती रात दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। इसमें दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां से युवती की हालत गंभीर होने पर उसको रैफर कर दिया गया था।

उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया था। जबकि युवक का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए परिजनों से भी जानकारी ली गयी, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही करने से इंकार करते हुए खामोशी अख्तियार कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक युवती का अहतियात के तौर पर पोस्टमार्टम कराया गया है।

हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गयी है। पोस्टमार्टम के उपरांत युवती के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। वहीं युवक हीरा के परिजन भी घटना को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − one =