Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जुमे की नमाज पर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। एसएसपी के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहन चालकों एवं बेवजह इधर-उधर घूम रहे युवकों को रोककर उनसे पूछताछ भी की।

एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते जनपद मे कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने के उददेश्य से सीओ सिटी व्योम बिन्दल की मौजूदगी मे शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान ने खालापार, फक्करशाह चौक, किदवई नगर,हौजवाली मस्जिद, 40 फुटा रोड, दक्षिणी खालापार, दर्जियो वाली गली, तकियो वाली गली, गुल्लर वाली मस्जिद आदि विभिन्न मस्जिदों के आसपास चैकिंग अभियान चलाया।

वहीं दूसरी और एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते इंस्पैक्टर सिविल लाईन उमेश रोरिया ने अस्पताल चौराहा, सरवट रोड, सरवट पीर के समीप तथा मदीना चौक आदि क्षेत्रो में पुलिसबल के साथ पैदल गश्त व चैकिंग अभियान चलाया।

इसी संदर्भ मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी बब्लू सिंह वर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के जानसठ अडडा, अलमासपुर चौराहा, कूकडा ब्लॉक, बिलासपुर रोड बाईपास, बागोवाली रोड, नसीरपुर रोड, भोपा बस स्टैण्ड तथा विश्वकर्मा चौक आदि विभिन्न स्थानो पर सीओ नई मन्डी रूपाली राव चौधरी के निर्देशन में चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत इस दौरान विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमणशील रहे। एसपी सिटी ने विभिन्न पाइंटस पर चैकिंग व्यवस्था को देखा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 8 =