जीआरपी रेलवे थानां पुलिस की मुस्तेदी से बची जान, पुलिस ने पति को सौंपी महिला
मुजफ्फरनगर। जीआरपी रेलवे थानां पुलिस की मुस्तेदी से बची जान ,एक महिला श्रीमति नीतू पत्नि श्री नीरज कुमार नि० कस्बा मोरना थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर अपने पति से किसी बात पर नाराज होकर मरने की नियत से ट्रेन के इन्तजार में रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर पर घुम रही थी।
प्लेटफार्म डियूटी पर मुस्तैद है०का० २२६ पंकज शर्मा, का० २५७३ मनोज कुमार, का० २०० मनीष कुमार व म०का० ०५ शशीबाला द्वारा स्थिति को भांपते हुए युवती से सदव्यवहार कर शालीनतापूर्वक पूछताछ की
तो नीतू उपरोक्त ने अपने पति नीरज कुमार से मकान के बटवारे को लेकर झगडा होने के कारण गहरी नाराजगी व्यक्त की।
महिला को थाना हाजा लाकर मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा महिला का० ०५ शशीबाला की मौजूदगी में उपरोक्त महिला को निगरानी में थाना हाजा की महिला हेल्प डेस्क में बिठाया गया।
महिला से शालीनता पूर्वक उसके पति का मोबाईल नंबर लेकर सम्पर्क कर थाना बुलाया गया। महिला के पति नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि मकान के बटवारे को लेकर झगडा हो गया था
जिस कारण नीतू उपरोक्त नाराज होकर घर से चली आयी थी, हम लोग काफी चिन्तित होकर इसको काफी समय से ढूंढ रहे थे। थाना जी०आर०पी० मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा महिला नीतू उपरोक्त को समझा-बुझाकर सकुशल उसके पति व अन्य परिजनो के सुपुर्द किया गया।
महिला के परिजनो ने महिला से मिलकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की। थाना जी०आर०पी० मुजफ्फरनगर पुलिस कर्मियो की मुस्तैदी, तत्परता व सतर्कता से एक महिला की जान बचायी जा सकी
एक परिवार को अत्यधिक दुखी होने से बचाया जा सका। मौके पर मौजूद परिजन व अन्य लोगो द्वारा थाना जी०आर०पी० मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा किये गये सामाजिक/सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी व आभार व्यक्त किया गया।
जी०आर०पी० मुजफ्फरनगर पुलिस कर्मियो के इस सराहनीय कार्य से जनता में जी०आर०पी० के प्रति सकारात्मक सन्देश जाते हुए विश्वास बढा।
