वैश्विक

Maharashtra: बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने शिवसेना नेता को थाने में मारी 4 गोलियां

Maharashtra शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी जिससे वे घायल हो गये. पुलिस की ओर से बताया गया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता को महाराष्ट्र में पुलिस थाने के अंदर गोली मारकर घायल करने के आरोप में बीजेपी विधायक को गिरफ्तार किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई. यहां दो राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर आमने-सामने आ गये. दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे जिसके बाद यह वाकया देखने को मिला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी विधायक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के सूत्रों के हवाले से इससे पहले मीडिया में खबर आई कि, उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने में रात करीब 10.30 बजे हुई इस घटना में एक प्रतिद्वंद्वी राजनेता शामिल था. इस गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ घायल हो गए और उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया.

गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और शिंदे समर्थक राहुल पाटिल के बुरी तरह घायल होने की खबर है. इनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महेश को विधायक गणेश गायकवाड़ ने कुल चार गोलियां मारी हैं.

महेश गायकवाड़ के समर्थक इस घटना के बाद भड़के हुए नजर आ रहे हैं. जहां घायलों को भर्ती कराया गया है, वह पूरा अस्पताल समर्थकों से भरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, महेश गायकवाड़ का और गणेश गायकवाड़ के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =