Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: ग्राम पावटी खुर्द एवं कुटेसरा में चुनावों के मद्देनजर ली बैठक

चरथावल। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर एवं उपजिलाधिकारी सदर द्वारा थानाक्षेत्र चरथावल के ग्राम पावटी खुर्द एवं कुटेसरा में किया गया गोष्टी का आयोजन, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपली की गयी

आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर राजु कुमार साव एवं उपजिलाधिकारी सदर परमानंद झा द्वारा थाना क्षेत्र चरथावल के ग्राम पावटी खुर्द तथा कुटेसरा स्थित मतदान केन्द्रों पर ग्राम वासियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित सभी लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने, शांति पूर्ण तरीके से मतदान करने, अपने प्रत्याशी को जिताने के उद्देश्य से किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनने, अफवाहों पर ध्यान न देने, जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी

इसके साथ ही मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए अधिनस्थों को सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु मतदान केन्द्रों के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 7 =