News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

एसएसपी ने किया थाना कोतवाली का निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर का किया गया वार्षिक निरीक्षण, अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम गार्द द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी, जिसके पश्चात महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शोचालय, स्नानघर, मेस, स्वच्छ पानी की उपलब्धता आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया तथा शस्त्रों को खुलवाकर उनके विषय में जानकारी ली गई साथ ही थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-१० अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव खनन, शराबध्अवैध मादक पदार्थ तस्कर, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चौकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए संचालित मेस का निरीक्षण किया गया जिसमें मेस की साफ सफाई संतोषजनक मिली साथ ही मेस में भोजन की गुणवत्ता बढाने तथा प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर में खडे माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना पर नियुक्त ग्राम प्रहरियों को कम्बल वितरित किए गए तथा समस्त पुलिस अधिकारीध्कर्मचारियों एवं ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकारी की गयी तथा उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 

चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध की गयी विधिक कार्यवाही। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने – अपने थानाक्षेत्रों में स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, हाईवे आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गयी। इस दौरान तेज रफ्तार बाईकों, नई उम्र के लड़कों, फेस मास्क/मुंह पर कपड़ा बांधे व्यक्तियों, बिना हेलमेट, मोडिफाईड बुलेट एवं ०४ पहिया वाहनों में काली फिल्म व बिना शीट बेल्ट बांधे व्यक्तियों की चेकिंग की गयी तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा चेकिंग अभियान का निकट पर्यवेक्षण करते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

चलती कार में लगी आग, परिवार बचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हरियाणा से नई मंडी क्षेत्र के गांव में आ रहे कार सवार लोग बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। हाईवे पर दौड़ती कार में अचानक आग लग जाने के कारण अफरा तफरी मच गई थी। कार में सवार लोगों ने तेजी से उतरकर जान बचाई। वहीं आग भड़क जाने पर लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक कार में लगी आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया था। कार का इंजन आग लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। गनीमत रही की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त समाचार के अनुसार हरियाणा से एक परिवार के लोग स्कोडा कार में सवार होगा नई मंडी क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद आ रहे थे। शनिवार की शाम करीब सवा छह बजे जब इन लोगों की कारण दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे ५८ पर संधावली कट के पास पहुंची तो अचानक ही चलती कार से आग की लपटें उठने लगी। कार में आग लगती देखकर कार चला रहे युवक ने कार को तेजी से साइड में रोका और उसमें सवार सभी लोग कार से नीचे उतर गये। इतनी देर में ही कार में आग तीव्र होने लगी। लोगों ने यह हादसा देखा तो भीड़ जुट गयी, फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही लोगों ने समझदारी दिखाते हुए कार में लगी आग पर मिट्टी और पानी डालकर उसको बुझाने के प्रयास शुरू कर दिये थे। फायर कर्मियों ने लोगों की सूझबूझ की सराहना की और आग पर पूरी तरह से काबू पाया।
आग के कारण कार का इंजन खराब हो गया था। गनीमत रही कि इस हादसे के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार हरियाणा के रहने वाले संदीप कुमार पुत्र रामकुमार शनिवार शाम स्कोडा कार से गांव मुस्तफाबाद आ रहे थे। उनके साथ दो तीन लोग और भी कार में सवार थे। इसी बीच नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित चलती कार में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड के अफसर के अनुसार प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से कार में आग लगी है। कार में आग भयावह हो सकती थी, लेकिन लोगों ने मिट्टी डालकर आग की तीव्रता को कम करने का काम किया।

 

बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला केशवपुरी निवासी सतीश पुत्र जानकीदास अपने चचेरे भाई मुकेश के साथ बाईक द्वारा बुढाना मोड पर किसी काम से जाते वक्त डल्लू देवता से कुछ आगे कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया ।उधर से जा रहे किसी वाहन चालक ने घायल सतीश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

विवाद में भिडे
मुजफ्फरनगर। आपसी विवाद मे दो पडौसियो के बीच हुई कहासुनी तीखी नोकझोंक मे तब्दील हो गई।
सूत्रो के अनुसार गांव रहमतपुर निवासी शोभाराम का अपने पडौसी रामभूल से किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। जिसके चलते पूर्व मे भी इन दोनो पडौसियों के बीच मुहभाष हो चुकी है। बताया जाता है कि आज सुबह इनके बीच फिर से विवाद हो गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियो व गांव के जिम्मेदार लोगो ने दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर मामला किसी प्रकार मामला शान्त कराया तथा इन दोनो के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करा दिया।

 

बुजुर्ग हुआ घायल
मंसूरपुर। डीसीएम की चपेट मे आकर साईकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव जौहरा निवासी शिवनारायण पुत्र हरीराम मिल मन्सूरपुर बाजार से बीमार पशुओ के लिए दवाई लेकर लौटते वक्त फाटक के समीप तेजी से आ रहे डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया।

सभी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के पीडीए जागरूकता कार्यक्रम जारी
सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी,शमशेर मलिक,असद पाशा सत्यदेव शर्मा, धनवीर कश्यप,सलमान त्यागी द्वारा पीडीए की सफल सभाओ का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जनपद में पीडीए सभाओ की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम जड़ौदा व सिमली सैक्टर में आयोजित पीडीए पखवाड़ा सभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट,समाजवादी पार्टी के चरथावल विधानसभा विधायक पंकज मलिक ने भाजपा सरकार की नाकामियों की पोल खोलने के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए सन्देश पत्र को ग्रामीणों के बीच पहुंचाया।
मीटिंग में समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव नौशाद अली समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी सपा जिला सचिव चौधरी यशपाल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खतौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जँधेड़ी जाटान में सैक्टर प्रभारी रोशन सैनी के आवास व ग्राम खलवाड़ा में सुनील सैनी प्रधान के आवास पर आयोजित पीडीए सभाओ को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा सपा प्रत्याशी व सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा,सपा जिलासचिव पंकज सैनी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को मजबूत करने का आह्वान किया। ग्राम शेरपुर क्षेत्रीय सेक्टर में समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक के आवास पर आयोजित पीडीए सभा मे वरिष्ठ सपा नेता असद पाशा,सपा जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के नि० जिलाध्यक्ष राशिद मलिक सहित अन्य पदाधिकारियो ने देश मे बढ़ती महंगाई बेरोजगारी व बढ़ रहे र्भ्ष्टाचार का जिम्मेदार भाजपा सरकार को ठहराते हुए मौजूदा हालात को सुधारने के लिए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील की।
खतौली विधानसभा के ही ग्राम गलिबपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप ने पीडीए सभा व जागरूकता अभियान में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान जनहितकारी योजनाओं का प्रचार करने के साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सन्देश पत्र को ग्रामीणों में वितरित किया।
सरवट क्षेत्र में युवा सपा नेता सलमान त्यागी द्वारा आयोजित पीडीए सभा को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट, समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव नौशाद अली,सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,सपा जिला उपाध्यक्ष रोहन त्यागी, युवा सपा नेता सलमान त्यागी ने उपस्थित लोगों से अपनी वोट चेक करने,वोट की गड़बड़ी पर निगरानी रखने तथा भाजपा सरकार द्वारा अपनी कमियों को छुपाने के लिए वोट हड़पने की साजिश के तहत धार्मिक मुद्दों से भाईचारा तोड़ने की कोशिश से सावधान रहने का आह्वान कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की।

 

प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर में माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य सोहन पाल के दिशा निर्देशन में सुपर स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता के अंतर्गत एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग में राधिका सैनी प्रथम स्थान पर सागर पांचाल द्वितीय स्थान पर और अंजुम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में पूजा सैनी प्रथम मोहम्मद समीर द्वितीय अरिहंत व्यापम तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ राजबल सैनी व सहसंयोजक श्री जयप्रकाश सिंह रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सर्वश्री अनिल मित्तल, अनिल त्यागी, अरविंद कुमार, प्रेरणा शर्मा, ज्योति आदि का विशेष सहयोग रहा।

दो दोस्तों की मौत
मुजफ्फरनगर। भाजू निवासी अमित व उसका दोस्त प्रमोद बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर के भौंरा कलां आए थे। वे शनिवार देर रात बाइक पर वापस अपने गांव के लिए चले थे। जब दोनों भौरा कलां से भाजू की तरफ जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने युवकों को सड़क पर घायल देखा तो जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अमित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, प्रमोद ने शाहपुर अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। सीओ फुगाना यतेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

५८.३२ लाख रुपये का संदिग्ध कैश बरामद
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ के दृष्टिगत जनपद में अवैध नकदी प्रवाह रोकने व मतदाताओं को प्रलोभन देने लिए की जाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन श्री उमेश रौरिया के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से ०३ व्यक्तियों के कब्जे से ५८.३२ लाख रुपये संदिग्ध कैश बरामद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ०३ व्यक्तियों १.हिमांशु पुत्र काशीराम ओझा निवासी पटटावास थाना नफासर जिला बिकानेर राजस्थान हाल निवासी किराये का मकान गली न० ०९ गांधी कालोनी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर, २.वेरूदान पुत्र अशोक निवासी गली न० ०५ शेरूणा जिला बिकानेर राजस्थान हाल निवासी किराये का मकान गली न० ०९ गांधी कालोनी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर, ३. कुलदीप पुत्र पवन निवासी गली न० ०५ शेरूणा जिला बिकानेर राजस्थान हाल निवासी किराये का मकान गली न० ०९ गांधी कालोनी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर व उनके सामान की चेकिंग के दौरान ०२ बैग से करीब ५८.३२ लाख रुपये संदिग्ध कैश बरामद किया गया । कैश की बरामदगी के सम्बन्ध में सूचना से तत्काल आयकर विभाग, बैंक, व उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया । आयकर विभाग की टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दो युवकों की हुई मौत पर जताया शोक
सिसौली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने भाज्जू के दो युवाओं अमित एवं प्रमोद की भौंरा कला थाना के पास अज्ञात वाहन से दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहां कि का पिछले कुछ समय में वाहन दुर्घटनाओं में युवाओं के मरने की संख्या बहुत अधिक हो गई है जिससे अनेक घरों के चिराग बुझ गए हैं। आजकल के परिवेश में परिवारों में एक पुत्र ही होता है और जब वह दुर्घटना का शिकार होता है तो मां-बाप के सामने अंधेरा छा जाता है। चौधरी नरेश टिकैत ने युवाओं से अपील की है की वह वाहन चलाते समय अपने परिवार में अपनी उपयोगिता को बिल्कुल भी नजर अंदाज न करें ।आपके माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी बच्चे आपकी राह देख रहे होते हैं और कहीं शॉर्टकट के चक्कर में या कहीं जल्दबाजी में तेज ड्राइव करते हुए युवा दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं ,कभी-कभी बड़े वाहन का चालक भी ऐसी ही गलती कर बैठता है जिससे टू व्हीलर चालक की पर यात्रा कर रहे लोगों की मृत्यु हो जाती है। चौधरी टिकैत ने ने वाहन चालकों से अपील की है की वाहन चलाते समय बहुत संयम और सावधानी की जरूरत है वही आप वाहन चलाते समय बिल्कुल भी नशीले पदार्थों का सेवन न करें। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि वाहन चलाने के लिए परिवहन निगम द्वारा बनाए गए नियम हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं, ऐसे में इन नियमों का पालन करना हमारा नैतिक फर्ज है।

 

बादलों में सूरज की रही लुका छिपी रही जारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बीती रात हुई बारिश के बाद आज सुबह खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि बीच-बीच मे बादल भी छाये रहे परन्तु इसके बावजूद बारिश ना होने तथा मध्यम की धूप के कारण लोगों को बाजार सम्बन्धी काम निपटाने तथा महिलाओ को घरेलू काम निपटाने व कपडे धोकर सुखाने मे सहूलियत रही। दोपहर के वक्त अक्सर लोग धूप का आनन्द लेते नजर आए। वहीं रविवार होने के कारण दर्जनो युवा राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान व नुमाईश मैदान मे क्रिकेट खेलने मे तल्लीन रहे।

 

टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल
शाहपुर। पशुओं के लिए टै्रक्टर-ट्राली से चारा लाते वक्त एक व्यक्ति चारे से लदी टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के समीपवर्ती गांव निरमाना निवासी साजिद हसन अपने बेटे के साथ सुबह के वक्त ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा पशुओ के लिए चारा लाते वक्त अचानक ट्राली से गिरकर घायल हो गया। इस हादसे से घबराये परिजनो ने ग्रामीणो की मदद से घायल साजिद को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

मतदाता जागरूकता अभियान चला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । महामना मालवीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी संजय कुमार मोघा ने छात्रों को मतदान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में कक्षा १०क्च के आर्यन शर्मा, द्वितीय स्थान पर कक्षा ९वीं के सलमान एवं तृतीय स्थान पर १०क्च के छात्र रुद्र धीमान रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ अनिल सैनी,राजीव शर्मा,नरेश कुमार जी का सहयोग रहा।

 

बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला केशवपुरी निवासी सतीश पुत्र जानकीदास अपने चचेरे भाई मुकेश के साथ बाईक द्वारा बुढाना मोड पर किसी काम से जाते वक्त डल्लू देवता से कुछ आगे कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया ।उधर से जा रहे किसी वाहन चालक ने घायल सतीश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

विवाद में भिडे
मुजफ्फरनगर। आपसी विवाद मे दो पडौसियो के बीच हुई कहासुनी तीखी नोकझोंक मे तब्दील हो गई।
सूत्रो के अनुसार गांव रहमतपुर निवासी शोभाराम का अपने पडौसी रामभूल से किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। जिसके चलते पूर्व मे भी इन दोनो पडौसियों के बीच मुहभाष हो चुकी है। बताया जाता है कि आज सुबह इनके बीच फिर से विवाद हो गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियो व गांव के जिम्मेदार लोगो ने दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर मामला किसी प्रकार मामला शान्त कराया तथा इन दोनो के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करा दिया।
सडक हादसे मे बुजुर्ग हुआ घायल
मंसूरपुर। डीसीएम की चपेट मे आकर साईकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव जौहरा निवासी शिवनारायण पुत्र हरीराम मिल मन्सूरपुर बाजार से बीमार पशुओ के लिए दवाई लेकर लौटते वक्त फाटक के समीप तेजी से आ रहे डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया।

 

6 फरवरी को होगी राजीव गांधी पंचायतराज संगठन की मीटिंग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी जोरों सोरों से चल रही है, उसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के बेस रूट पर कार्य करने वाले राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार ६ फरवरी मंगलवार दोपहर १२ः०० बजे मवाना रोड मेरठ स्थित रक्षापुरम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की मीटिंग लेंगे। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा होगी और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सोपी जाएंगी ताकि आने वाले चुनाव के अंदर पार्टी को मजबूती के साथ जिताया जा सके और इस मीटिंग में वह सभी लोग भी सादर आमंत्रित हैं जो स्वेच्छा से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन से जुड़कर कार्य करना चाहते हैं और जिन्होंने पूर्व में या वर्तमान में कोई भी बीडीसी ,पंचायत मेंबर या प्रधान का चुनाव या डिस्ट्रिक्ट लेवल पर नगर निकाय या स्टेट लेवल पर चुनाव लड़ने का अनुभव रहा हो।

 

चुनावों के मद्देनजर ली बैठकMuzaffarnagar News
चरथावल। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर एवं उपजिलाधिकारी सदर द्वारा थानाक्षेत्र चरथावल के ग्राम पावटी खुर्द एवं कुटेसरा में किया गया गोष्टी का आयोजन, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपली की गयी । आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर राजु कुमार साव एवं उपजिलाधिकारी सदर परमानंद झा द्वारा थाना क्षेत्र चरथावल के ग्राम पावटी खुर्द तथा कुटेसरा स्थित मतदान केन्द्रों पर ग्राम वासियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित सभी लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने, शांति पूर्ण तरीके से मतदान करने, अपने प्रत्याशी को जिताने के उद्देश्य से किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनने, अफवाहों पर ध्यान न देने, जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी । इसके साथ ही मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए अधिनस्थों को सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु मतदान केन्द्रों के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

 

डिवाईडर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) /शामली। शहर के एमएसके रोड पर उसे वक्त अफरा तफरी मच गई। जब मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक रोडवेज अनुबंधित बस अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते ड्राइवर की खिड़की अचानक खुल गई और वह खिड़की से नीचे सड़क पर गिर गया। जहां सड़क पर गिरते ही ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। वही मौके से गुजर रहे राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना भी मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा दे दी गई है।
थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के क्षेत्र के एमएसके रोड पर रविवार की सुबह मुजफ्फरनगर से सवारियां लेकर शामली जा रही एक अनुबंधित रोडवेज बस सड़क पर चलते हुए अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते अचानक ड्राइवर सीट की खिड़की खुल गई और ड्राइवर भी अपना संतुलन खोकर बस से नीचे सिर के बल सड़क पर आ गिरा। जहाँ अत्यधिक तेजी से सड़क में बस चालक का सिर लगने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर ड्राइवर को गिरा देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक बस चालक ४० वर्षीय लोकेश कुमार जिला मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर के गांव बामनहेड़ी का रहने वाला था और मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो से अनुबंधित रोडवेज बस चलता था। बस के परिचालक ने बताया कि उनकी बस मुजफ्फरनगर से सुबह ५ः४० बजे चली थी, जिसमें मात्र तीन सवारियां थी। अचानक बस अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण हादसा हुआ है। वही बस चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शामली के आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस मुजफ्फरनगर से शामली आ रही थी। जब बस करीब साढ़े ७ बजे शामली में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुड़ाना मोड़ के निकट पहुंचा तो बस अचानक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान खिड़की खुल गई और चालक लोकेश कुमार बस से नीचे डिवाइडर पर गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने से चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई, जिसके बाद रोते बिलखते परिजन शामली पहुंचे।

 

कथा का मुख्य आधार श्रवण कीर्तन और मनन
मुजफ्फरनगर। कथा श्रवण मात्र से जीव तर जाता है, शास्त्र कहते हैं कथा श्रवण कर हम सांसारिक रूप से तो तरते ही हैं हमारे पूर्वज भी किसी न किसी प्रकार से कथा का श्रवण कर भवसागर से पर होते हैं, उक्त विचार महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने भारतीय कॉलोनी गणपति धाम के निकट चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर प्रकट किया, संजीव शंकर जी महाराज ने कहा कि कथा ऐसा सरल माध्यम है जिसके श्रवण मात्र से अर्थात सुनने से ही व्यक्ति का कल्याण हो जाता है, आज की कथा में कथा व्यास परम पूज्य आचार्य चिरायु गालव जी ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान का कृष्ण नाम ही पर्याप्त है आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं जिसका नाम लेने मात्र से व्यक्ति इहलोक और परलोक दोनों सुधार सकता है उसकी कथा श्रवण से कितना बड़ा पुण्य मिल सकता है इसका अंदाजा हम नहीं लगा सकते, कृष्ण और कृष्णा नाम का भेद बताते हुए आचार्य जी ने कहा कि हमें नाम का भी सही उच्चारण करना चाहिए कृष्ण परमात्मा का नाम है वही कृष्णा द्रौपदी का नाम है अतः नाम जपने में भी बहुत सावधानी बरतनी चाहिए,कलयुग में कहा गया है कलयुग केवल नाम अधारा सुमिर सुमिर नर उतरे पारा जब बड़े-बड़े मंत्रों का समय नहीं होगा तब यह छोटा सा भगवत नाम अक्षर ही हमें पार उतरेगा। श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी मैं तो श्याम दीवानी मेरा दिल तो दीवाना श्याम का इत्यादि भजनों में भक्ति की गंगा बहाते हुए सुंदर-सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया,वही अवसर पर राकेश, जितेंद्र कुच्छल, बृजेश, शुभम सचिन इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे,कथा का आयोजन श्रीमती एवं श्री सुभाष चंद्र जैन एवं मित्तल परिवार द्वारा किया जा रहा है।

 

प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। पी.आर. पब्लिक प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय में वर्ष भर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को उनकी प्रतिभाओं के लिए सम्मानित करने का एक अद्वितीय मौका प्रदान किया गया। सभी छात्रों ने अपनी शानदार प्रदर्शन क्षमताओं से एक-दूसरे को प्रेरित किया और इस समर्थन में उन्हें सराहा गया।इस आयोजन में सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, दूसरे, और तीसरे स्थान की जीत प्राप्तकर्ताओं को उनके योगदान के अनुसार वितरित किया गया। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने छात्रों को समर्थन और सहयोग के लिए बधाई दी और उनके परिश्रम की सराहना की। स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समारोह एक सामूहिक आत्मविश्वास बढ़ाने वाला मौका प्रदान करता है, जो छात्रों को अधिक उत्साही बनाता है। सभी छात्रों को एक दूसरे के साथ और अपने शिक्षकों के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलता है, जिससे उनका सामूहिक विकास होता है।
यह प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी स्कूल के छात्रों को अनुभवशाली बनाने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा है जो उन्हें न केवल अकादमी बल्कि सामाजिक माध्यमों में भी समृद्धि प्रदान करते हैं। इससे छात्रों में सहयोग, प्रेरणा, और साझेदारी की भावना बढ़ती है, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। स्कूल निदेशक अनघ सिंघल जी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओ को बधाई देते हुए उन सभी छात्र छात्राओं की भी सराहना की जिन्होंने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया परंतु कोई स्थान प्राप्त नहीं कर सके, इसके साथ-साथ उन्होंने अन्य छात्र- छात्राओं को भी विद्यालय प्रांगण में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।इस कार्यक्रम के सफल संचालन में दिव्या शर्मा ,प्रवीण कुमार, प्रज्ञा सिंधी आदि का विशेष योगदान रहा।

 

बिजली व पानी न आने से नागरिक हुए हलकानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहरी क्षेत्र के कई वार्डों के अन्तर्गत आने वाले मौहल्लों के लोगों को पेयजल पाने के लिए संकट का सामना करना पड़ है। कहीं पर लंबे समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण पानी की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो रही है तो कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां टंकियों में गंदा पानी आने के कारण लोगों को बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की समस्या को देखते हुए देर रात पालिका के जलकल विभाग को शहर के एक वार्ड में पानी का टैंकर भिजवाना पड़ा। देर रात तक लोगों ने पीने का पानी इसी टैंकर से भरा और समस्या के समाधान की मांग की।
प्राप्त समाचार के अनुसार शहर पालिका के वार्ड संख्या ५२ के अन्तर्गत महमूदनगर की कई गलियों में पानी की किल्लत बनी हुई है। यहां पर कई गलियों में चार पांच दिनों से टंकियों में गंदा पानी आने की समस्या बनी रहने के कारण लोगों को पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। गली नम्बर नौ में तो कई घरों में टंकियों में नाले जैसा गंदा पानी निकलने के कारण लोग पीने के पानी को भी तरस गये हैं। वार्ड सभासद नवाब जहां के पति वाजिद अली ने लोगों की समस्या को देखते हुए पालिका के जलकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भी अवगत कराया तो देर रात जलकल विभाग की ओर से महमूदनगर की गली नंबर ९ में नगर पालिका की ओर से शनिवार देर रात पानी का टैंकर भिजवाया गया। पानी का टैंकर आने पर रात्रि में ही पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना है कि चार पांच दिनों से घर की जरूरत का पानी जुटाने के लिए भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। टंकियों में नाले का पानी आ रहा है। पाइपलाइन लीक होने के कारण ऐसा हो सकता है। दूषित पानी के कारण पीने के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं शहर के मौहल्ला जनकपुरी और रामपुरी के साथ ही दूसरे कई इलाकों में भी पेयजलापूर्ति प्रभावित बनी हुई है। जनकपुरी में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं रहने के कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित है। चार पांच दिनों से यह समस्या बनी हुई है।

 

स्काउट एंड गाइड कैम्प का शुभारंभ
मीरांपुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैम्प का शुभारंभ हुआ। कक्षा ६, ७ व ८ के बच्चों के लिए आयोजित किये जा रहे कैम्प के प्रथम दिन टोलियों का विभाजन किया गया। साथ ट्रूप लीडर्स का चुनाव किया।
शुभारंभ समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पधारे समाजसेवी राहुल शर्मा एवं ऋतु मोहन ने विद्यालय प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्काउट एंड गाइड लाइफ स्किल्स सीखने का एक बहुत उत्तम माध्यम है। इससे हमारे अंदर देश एवं समाज की सेवा की भावना का विकास तो होता ही है। साथ ही हमें विषम परिस्थितियों से निपटने की ट्रैनिंग भी दी जाती है। इस अवसर पर हैप्पी चौहान, मीनाक्षी अरोड़ा, वरुण यादव, पवन चौधरी का विशेष योगदान रहा।

 

किसानों को दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गन्ना शोध संस्थान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के १० जिलों के किसानों को गन्ना उत्पादन तकनीकि प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरे दिन शामली जिले के ५० किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना शोध केंद्र के प्रभारी डॉघ् जेपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादन तकनीकि प्रशिक्षण का तात्पर्य यह है कि किसान गन्ने की खेती में तकनीकि का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि ०२३८ के स्थान पर किसान नई प्रजाति का प्रयोग करें। शामली के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रेम नारायण शुक्ला ने कहा कि यह प्रशिक्षण के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक ओएस जौशिया ने नई प्रजाति १७२३१ के गुण दोष बताए। डॉघ् वेदप्रकाश ने मृदा की जांच पर जोर दिया। अजय कुमार सिंह ने चोटी बेधक कीट के जीवन चक्र, आक्रमणकाल, बचाव के बारे में बताया। सुंदरपाल राठी ने पेडर प्रबंधन की जानकारी दी।

 

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =