थाना शहर कोतवाली पुलिस और बाइक सवार बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल
मुज़फ्फरनगर। पुलिस का बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है, आज देर शाम थाना शहर कोतवाली पुलिस और बाइक सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई
मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल व गिरफ्तार हो गया जबकि बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहा
तो वही बदमाश की गोली से एक सिपाही भी घायल होना बताया जा रहा है सूचना मिलते ही सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई
जहां घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पकड़ा गया बदमाश कुख्यात बदमाश सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर बताया जा रहा है।
मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शहर कोतवाली अंतर्गत रुड़की रोड का है जहां बामन हेड़ी के पास रात्रि पुलिस गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से एक पुलिस कर्मी पिंटू घायल हो गया जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा
जिसे घेराबंदी करते हुए पुलिस ने दबोच लिया। तो वही बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया उधर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे
जहां घायल सिपाही व् बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहाँ पहुंचे सीओ कुलदीप कुमार ने बताया की पकड़ा गया बदमाश कुख्यात सुशील मुछ का शार्प शूटर बदमाश उत्तम उर्फ वासु चौधरी पुत्र राजकुमार चौधरी निवासी डेरा इलाहीपुर थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर है जोकि कुख्यात बदमाश सुशील मूछ गैग का शार्प शूटर है
पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर। एक मोटरसाईकिल अपाचे बिना नम्बर की बरामद हुई है।
उन्होंने बताया की पकड़े गए बदमाश पर हत्या, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग एक दर्जन मामले पंजीकृत है। थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के बामन हेडी के जंगलों में हुई मुठभेड़।
