भारतीय किसान यूनियन तोमर में अनेकों कार्यकर्ता शामिल
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक सभा रामपुर तिराहे कार्यालय पर हुई जहां महीपाल तोमर ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ भाकियू (तोमर) में शामिल हुए और भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव (तोमर) ने महीपाल तोमर को जनपद बिजनौर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया
सभा में मौजूद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चौधरी संजीव (तोमर) ने की २५ दिसंबर को दिल्ली कूच करने की अपील चौधरी संजीव (तोमर) ने कहा कि आज २६ दिन से दिल्ली में लगातार आंदोलन चल रहै है
लेकिन अभी तक मोदी सरकार के कान पर जूं भी नही रेग रही है और ईस हाडकापंती ठंड में हमारे किसान शहीद हो गये है और आने वाले समय में ये आंदोलन का इतिहास काले शब्दो में लिखा जाऐगा
आंदोलन में सरकार और किसान के आपस में सींग फंस गये है ना ही तो किसान पीछे हट रहे है और ना ही सरकार ये तीनों कानून सरकार जबंर दस्ती किसानों पर अपने कानून थोप रही है
इस कानून को लेकर के पूरे भारतीय किसान यूनियन तोमर में और देश के किसान में भारी रोष है और भाकियू (तोमर) के सभी पद अधिकारी को आदेश दे दिया गया है
कि महीनों का राशन रजाई गद्दे लेकर दि ल्ली कूच करेंगे । इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता चंद्र बीर मोहम्मद खालिक विशाल बालियान अखिलेश चौधरी जमीर अहमद शहजाद मलिक समर सिंह निखिल चौधरी राजेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहै।
