Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विद्यालय प्रबंधकों एवं समस्त स्टाफ ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे विद्यालय प्रबंधकों एवं समस्त स्टाफ ने लॉकडाउन के कारण कक्षा एक से कक्षा ८ तक बंद पड़े प्राइमरी व जूनियर स्तर के विद्यालय खोले जाने के संबंध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।

जिसमें विद्यालय प्रबंधकों एवं समस्त स्टाफ ने समस्या को बताते हुए कहा कि विद्यार्थी शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। विद्यार्थियों का मानसिक और शारीरिक विकास रुक गया है।

इतना ही नहीं विद्यालय बंद होने से आर्थिक कारणों से प्रबंधक आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब ९ माह के लंबे लॉकडाउन के कारण विद्यालय में गंदगी के ढेर लगे हैं

और विद्यालय में चोरी की घटनाएं आम हो चली है। बिजली के बिल और बैंक की किस्त दे पाना नामुमकिन हो गया है। पिछले सत्र के पेपर ना होने की वजह से भारी मात्रा में अवशेष है।

इसी तरह की अन्य परेशानियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस दौरान काफी संख्या में विद्यालय प्रबंधक और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + two =