Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला चिकित्सालय मे मरीजो के लिए 25 कम्बल और 25 गद्दे डोनेट किये

मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था मुजफ्फरनगर राउंड टेबल के पदाधिकारियो ने जिला चिकित्सालय मे मरीजो के लिए 25 कम्बल और 25 गददे डोनेट किये। बढती ठंड व कोहरे से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होता नजर आ रहा है।

सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओ के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए भी निराश्रितो की मदद के लिए गर्म कपडे,रजाई व कम्बल आदि वितरीत की जा रही है।

इसी संदर्भ मे आज मुजफ्फरनगर की सामाजिक संस्था मुजफ्फरनगर राउंट टेबल के पदाधिकारियो ने जिला चिकित्सालय जाकर सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल से मिलकर उन्हे अस्पताल के लिए 25 कम्बल और 25 गद्दे डोनेट किए।

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, राउंट टेबल संस्था से प्रसुन्न अग्रवाल,शिवांग कुच्छल,समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =