डीएम ने गांव संधावली क्षेत्र मे निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कई स्थानो पर स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आज मेरठ रोड स्थित गांव संधावली क्षेत्र मे एवं नई मन्डी थाना क्षेत्र के मौहल्ला पटेलनगर आदि विभिन्न क्षेत्रो मे पहुंच कर बडे स्तर पर हो रहे निर्माण कार्य में बैनामे के अनुसार स्टाम्प डयूटी चैक की कि उक्त बैनामे के अनुसार पर्याप्त स्टाम लगाए गए है या नही
इस सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान विभिन्न स्थानो पर बैनामे आदि का निरीक्षण किया। ताकि उक्त क्षेत्र मे बैनामो मे स्टाम्प डयूटी आदि की चैक किया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण से अधिनस्थो मे हडकम्प मचा रहा। जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण के दौरान राजव्व विभाग की टीम तथा तहसील सदर के अधिकारी तथा सम्बन्धित लेखपाल आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने आज कई स्थानो पर भौतिक सत्यापन कर मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया जाता है कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा यह रूटिन चैकिंग की गई है।
क्योंकि शासन के निर्देश हैं कि जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह कम से कम पांच स्थानो पर पहुंंच कर बडे स्तर पर हो रहे निर्माण कार्यो मे स्टाम्प डयूटी चैक करने के निर्देश दिए गए हैं।मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज
