उत्तर प्रदेश

दायित्व संस्था के अनुरोध पर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत लगभग 17 महिलाओं को डीएम ने बांटे कंबल।

महिलाएं को सशक्त व जागरूक बनाने को लेकर यूपी के मा. मुख्यमंत्री जी के द्वारा मिशन शक्ति का शुभारंभ किया गया है। इस मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए जनपद की सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं।

इसी क्रम में जनपद की एक दायित्व संस्था के द्वारा आज कलेक्ट्रेट में मिशन शक्ति के तहत डीएम श्री चन्द्र भूषण सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।

दायित्व सामाजिक संस्था के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय मे गांव गांव से चुनी गई 9 महिलाओं को विधवा पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाया।

इसके साथ ही एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर भी प्रदान की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 17 महिलाओं को कंबल वितरित किए, जबकि 200 महिलाओं को आज कंबल वितरण किए गए।

इस अवसर पर दायित्व संस्था के पदाधिकारी कल्पना सिंह, निक्की अग्रवाल, साक्षी, ईशा गुप्ता, आयुष चौहान, आरव सिंह, मोहित, गिरीश, अरुण तिवारी, विजय, नवरत्न, नीटू मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 12 =