उत्तर प्रदेश

Jaunpur: आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल तलब

उत्तर प्रदेश के उप लोकायुक्त ने Jaunpur जिले के केराकत की एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल को आय से अधिक संपत्ति के मामले में 11 मार्च तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन को कोई पत्र नहीं मिला है। देवरिया जनपद के रणवीर सिंह ने लेखपाल और दोनों अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।

मामले में उप लोकायुक्त के सचिव राजेश कुमार ने एसडीम केराकत नेहा मिश्रा, बदलापुर तहसीलदार राम आधार, बदलापुर नागपुर ग्राम सभा के लेखपाल वीरेंद्र प्रताप को प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इसके तहत उन्हें अपनी चल अचल संपत्ति के मूल्यांकन के संबंध में प्रोफार्मा पर आय और खर्च का ब्योरा शपथपत्र के माध्यम से उपलब्ध कराना है।

 

अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलते ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी।Jaunpur

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + twelve =