उत्तर प्रदेश

Chitrakoot: गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव

Chitrakoot  स्टेशन रोड स्थित गणेश लॉज में एक कमरे के पंखे पर सिपाही का शव फंदे से लटकता मिला। सिपाही की पत्नी ने विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

गाजीपुर जिले के करानडा निवासी 2018 बैच के वीरेंद्र यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर चित्रकूट में कार्यरत थे। चित्रकूट से ही नौकरी की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में थे।

मंगलवार की दोपहर उसका शव कर्वी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित गणेश गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी पर दरवाजा तोडा। गेस्ट हाउस के मैनेजर रमेश कुमार ने बताया कि तीन-चार दिनों से सिपाही वीरेंद्र यहां आ रहा था। चार फरवरी को कमरा नंबर 116 बुक कराया था। उसके तीन पुत्री व एक पुत्र हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + three =