Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: सरकार ने मिल को अपग्रेडेशन के लिए बजट में 65 करोड़ की घोषणा, चन्दन चौहान का संघर्ष सफल 

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोरना में स्थित किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के विस्तारीकरण को लेकर मीरापुर विधायक चन्दन चौहान ने सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आवाज उठाई
मीरापुर विधायक को दो वर्षों में जब जब सदन में अपने क्षेत्र की बात को रखने का मौका मिला तब तब मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण की आवाज को जोरदार तरीके से मुखर होकर सदन में उठाया और बीते दिन भी बजट सत्र के दौरान राज्यपाल जी के अभिभाषण के पश्चात चर्चा के दौरान फिर से मिल के विस्तारीकरण की आवाज उठाई जिसके पश्चात सरकार ने इस मांग को मानते हुए मिल के अपग्रेडेशन के लिये ६५ करोड़ रुपये देने की घोषणा की है
जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है  और क्षेत्रीय लोगो ने अपने विधायक चन्दन चौहान का धन्यवाद देते हुए कहा है कि हमने ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना है जो हमारी आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम करते है!
इस सफल प्रयास पर मीरापुर विधायक चन्दन चौहान ने कहा कि है ये सब क्षेत्र की सम्मानित जनता के आशीर्वाद से सम्भव हो पाया है और इसके लिये प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद किया है आपको बता दे कि इस मिल की स्थापना प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री मीरापुर से विधायक चन्दन चौहान के दादा स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह के अथक प्रयासों से सम्भव हो पाई थी!

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 3 =