Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सडक सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में किया जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन। आम जनमानस एवं स्कूली छात्रों को सडक सुरक्षा नियमों के प्रति किया गया जागरुक।

आम जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह के निर्देशन में तथा सम्भागीय परिवहन अधिकारी अजय कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र शामली रोड पर सडक सुरक्षा के नियम अपनाएं

अपनी यात्रा सुगम बनाएं थीम के अन्तर्गत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ० राजीव कुमार, बाल कल्याण समीति एवं यातायात उ०नि० श्री राकेश कुमार मय टीम द्वारा आम जनमानस एवं स्कूल छात्रों को सडक सुरक्षाध्यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए सभी से अपील की गई

नाबालिग वाहन न चलाएं, वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, वाहन को दाएं-बाएं मोडते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें, सडक पर वाहन खडक न करें, चार पहिया वाहनों में काली फिल्म न लगाएं तथा सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्यक करें, अधिक तीव्र गति से वाहन न चलाएं। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को नियम पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − one =