उत्तर प्रदेश

Aligarh: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

गुरुग्राम के मानेसर में हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक का इलाज के दौरान निधन हो गया। उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Aligarh विजयगढ़ मतवारी निवासी गजराज उर्फ दिनेश कुमार (37) पुत्र रामचरण गुरुग्राम के मानेसर में प्राइवेट नौकरी करते थे। पत्नी-बच्चों सहित गुरुग्राम में ही रहते थे। 1 फरवरी की रात आठ बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी पीछे से आया अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया था।

इससे गजराज बुरी तरह घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जिनका इलाज के दौरान निधन हो गया। 8 फरवरी की रात गांव मतवारी में शव पहुंचा, तो पत्नी नीतू सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। वह अपने पीछे दस वर्षीय विंतेश और एक साल के आर्यवीर को छोड़ गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 1 =