उत्तर प्रदेश

कारागार में निरूद्ध बंदियोे को हुसैनीया ट्रस्ट, मौलाना शाहनवाज कासमी के सहयोग से किए गए गर्म कम्बल वितरित

मुजफ्फरनगर।जिला कारागार में निरूद्ध बंदियोे को आज मौलाना कलीम कासमी(हुसैनीया ट्रस्ट), मौलाना शाहनवाज कासमी(समाजसेवी) के सहयोग से गर्म कम्बल वितरित किये गये। कम्बल वितरित करते हुये मौलाना कलीम कासमी ने कहा कि समाज सेवा से बडा धर्म कोई नही है। यह सेवा सर्वोपरि है।

एक-दूसरे के काम आना एवं मदद करना यह सबसे बडा कार्य है। सामाजिक कार्य इसी सुदृढ़ बुनियाद पर टिका है कि हम सदैव एक-दूसरे की सहायता के लिये सदैव तत्पर रहे।

गरीब असहाय बंदियों की इस प्रकार की मदद करना वास्तव में बहुत ही पुनित कार्य है। हमारा ट्रस्ट मजलूम एवं बेहसहारा जरूरतमंदो की मदद सदैव समय-समय पर करता आया है।

इस अवसर पर ए0के0 सक्सेना, जेल अधीक्षक, जिला कारागार, मुजफ्फरनगर ने कहा कि जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों में बहुत से बंदी ऐसे होते है

जो बहुत ही गरीब एवं मदद की दरकार वाले होते है, ऐसे बंदियों को सामाजिक संस्थाओं/सम्मानित व्यक्तियों द्वारा समय-समय पर मदद मिलती रहती है।

आज हुसैनीया ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद बंदियों में गर्म कम्बल वितरित किये गये है। मैं, ऐसी सभी संस्थाओं/सामाजिक व्यक्तियों का ह्रदय से धन्यवाद प्रकट करता हॅू।

साथ ही आशा करता हूॅ कि सभी का यह सहयोग निरन्तर बना रहे। इस अवसर पर जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला एवं सुश्री मेघा राजपूत, नादिर राणा,हुसैन सैफीआदि उपस्थित रहें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − seven =