बिना फास्टैग लगे वाहनों को नए साल में देना होगा दोगुना टोल टैक्स
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गाइडलाइन जारी कर एक जनवरी 2021 से सभी टोल प्लाजा को कैशलेस करने की योजना बनाई है।
वहीं 31 दिसंबर के बाद बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना टैक्स वसूल करने की तैयारी है। दूसरी तरफ भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब नौतनवां के राष्ट्रीय राजमार्ग पर छपवा टोल प्लाजा पर नेटवर्क की खराबी से टोल कर्मी परेशान हैं।
एनएचएआई के आदेशों का पालन करते हुए टोल कर्मियों द्वारा भले ही मुनादी, बैनर तथा पंपलेट के माध्यम से लोगों को फास्टैग के लिए जागरूक किया जा रहा हो
लेकिन समय-समय पर नेटवर्क की खराबी परेशानी बढ़ा रही है। आलम यह है कि छपवा टोल प्लाजा पर छह लेन फास्टैग लेन तथा दो वीआईपी लेन है। नेटवर्क खराबी से प्लाजा पर आए दिन वाहनों का जाम लग जाता है।

