Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भूख हड़ताल पर बैठे तोल कर्मियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल ब्लॉक परिसर में कई दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर देवबंद मिल के तोल बाबू अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

मिल प्रशासन द्वारा उनकी सुध नहीं लिए जाने से नाराज तौलकर्मियों ने धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल में तब्दील कर दिया है। धरना स्थल पर बैठे 4 तोलकर्मी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

वही तोल कर्मियों ने उनकी मांगे नहीं माने जाने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। तोलकर्मी समान वेतन व दुर्घटना में मारे गए तीन तोलकर्मियों के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

ब्लॉक प्रांगण में चल रहे धरने को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिसको लेकर चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरना दे रहे तोलकर्मियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया है।

वही तोलकर्मी सुभाष ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मिल प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को नहीं माना जाता तो वह आत्मदाह करेंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =