भैंसा बुग्गी को मारी टक्कर एक की मौत, एक गंभीर घायल, हाईवे जाम
तेज गति से आ रही सड़क पार कर रहे भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी जिसमें भैंसा बुग्गी सवार एक की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के घासीपूरा में तेज गति से आ रही बस ने नेशनल हाईवे 58 घासीपुरा कट पर सड़क पार कर रही गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी।
थाना मंसूरपुर अंतर्गत बेजराजपुर नेशनल हाईवे 58 पर बस ने बोगी सवार को मारी जबरदस्त टक्कर एक की मौत दूसरा गम्भीर,
आस पास के राहगीरों सहित ग्रामीणों ने मुख्य हाईवे पर लगाया जाम ,
घटना की सूचना मिलते ही @muzafarnagarpol के साथ सीओ खतौली भी मोके की ओर दौड़े। pic.twitter.com/3FhkjlV2GZ— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 30, 2020
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुग्गी में भरे गन्ने सड़क के दोनों ओर फैल गए। बुग्गी सवार अंकित की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका भई राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली- देहरादून हाईवे पूरी तरीके से जाम कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आला अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के घासीपूरा में तेज गति से आ रही बस ने नेशनल हाईवे 58 घासीपुरा कट पर सड़क पार कर रही गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुग्गी में भरे गन्ने सड़क के दोनों ओर फैल गए।जानकारी देते विकास बालियान (किसान नेता) pic.twitter.com/cp0nA1xikA
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 30, 2020
बाद में किसानों द्वारा लगाए गए जाम के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम खतौली व सीओ खतौली आशीष प्रताप ने पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।इस दौरान घटना के संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि सुबह के समय थाना मंसूरपुर क्षेत्र के हाइवे पर एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी
जिसके पश्चात म्रतक के परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया था,मोके पर पहुँचे एसडीएम खतौली व सीओ खतौली ने म्रतक के परिजनों को समझाबुझाकर शांत कर जाम खुलवाया ओर म्रतक को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का पूरा आश्वाशन दिया।
