Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मिशन शक्ति माह के अंतर्गत सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर में सिंगिंग हंट कार्यक्रम का आयोजन

मुज़फ्फरनगर।आज विद्यालय सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति माह के अंतर्गत नारी शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान को बढ़ावा देने के लिए एक सिंगिंग हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें विद्यालय के 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें विद्यालय में उपस्थित जज उस्ताद शारिक, एम.ए. हाशमी, परवेज मालिक, एवं ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव एम शावेज उपाध्यक्ष फैजुर रहमान के द्वारा 5 प्रतिभागियों का सेमीफाइनल के लिए चयन किया गया।

ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष फैज़ुररहमान के द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम मुजफ्फरनगर के समस्त विद्यालयों में किया जा रहा है। जिसके उपरांत प्रथम सेमीफाइनल राउंड उसके बाद द्वितीय सेमीफाइनल राउंड का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें से चुने गए प्रतिभागियों को फाइनल राउंड के लिए चयन किया जाएगा।उस्ताद शारिक के द्वारा विद्यालय सम्राट इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर छात्राओं की तारीफ करते हुए कहा कि विद्यालय के अंदर एक से बढ़कर एक टैलेंट भरा हुआ है। जिसको बाहर निकालने की जरूरत है जिसके लिए मैं खुद विद्यालय सम्राट इंटर कॉलेज के प्रतिभागियों को ट्रेन करूंगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट ने बताया कि आज विद्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय श्री गजेंद्र कुमार के आदेशानुसार सिंगिंग हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व अपने प्रतिभा को उजागर किया। जिसमें से 2 प्रतिभागियों को सेमीफाइनल राउंड के लिए सिल्वर कार्ड देकर चयन किया। 

3 प्रतिभागियों को सेमी फाइनल राउंडअप के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ इरफाना अंजुम, मोहम्मद आसिफ, शगुफ़ा नाज़, नुसरत परवीन, इंशा ज़ैनब, फातिया नाज़ का सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =