आईपीएल Rohana को केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कम्प्रेसर्ड बायो गैस बनाने वाले इंडियन पोटाश लिमिटेड सीबीजी इकाई Rohana कलां जिला मुजफ्फरनगर के अधिशासी निदेशक नीरज शर्मा व महाप्रबंधक रमेश कुमार शर्मा को ग्रीन एनर्जी उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान हेतू केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने सम्मानित किया।
मुजफगरनगर इन्डियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित चतुर्थ पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश से इन्डियन पोटाश लिमिटेड के रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर) स्थित, वाहनों के लिए कम्प्रेसर्ड बायो गैस बनाने वाले प्लांट के अधिशासी निदेशक श्री नीरज शर्मा व महाप्रबंधक श्री रमेश कुमार शर्मा
को ग्रीन एनर्जी उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान हेतू सम्मानित किया गया, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन हुआ ।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर जनपद में रोहाना कलां स्थित इन्डियन पोटाश लिमिटेड के सी० बी०जी० प्लांट द्वारा वर्ष भर निरन्तर वाहनों हेतू गैस का उत्पादन किया जा रहा है
जिससे पैट्रोल व डीजल की खपत कम कर ग्रीन बायो उर्जा के बढावा देकर विदेशी मुद्रा की देश हित में बचत करायी जा रही है । इन्जीनियर्स क्लब द्वारा दोनों अधिकारियों को
उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामना दी गई। इससे देश मे मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया, इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर हैं।

