ADG Dhruva Kant Thakur ने Muzaffarnagar गोष्ठी में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar )जनपद में अपराध नियंत्रण एवं आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ ADG Dhruva Kant Thakur द्वारा पुलिस लाइन स्थित यातायात सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों तथा थाना प्रभारियों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जनपद में अपराध नियंत्रण एवं आगामी लोकसभा चुनाव-२०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ ध्रुवकान्त ठाकुर (ADG Dhruva Kant Thakur) द्वारा पुलिस लाइन स्थित यातायात सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों तथा थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री विनायक भोंसले, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व जनपद के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे ।
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी को क्षेत्र के टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, अपने-अपने थानाक्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने, मतदान केन्द्रों पर सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने, थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थानाक्षेत्र में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही अवगत कराया कि यदि टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों द्वारा किसी क्षेत्र में अपराध कारित किया जाता है तो इसके लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व सम्बन्धित अन्य पुलिसकर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। तथा एन्टी रोमियो स्कॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से, स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी कर सुरक्षा संबंधित सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया
साथ ही जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए असामाजिक तत्वों, नई उम्र के संदिग्ध लड़कों, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, तेज रफ्तार मोटरसाईकिल, बिना हेलमेट, पटाखे वाली बुलेट आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई
कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए ।

