झगडे की झूठी सूचना पर दौडी मुजफ्फरनगर पुलिस
मुजफ्फरनगर। झूठी सूचना ने पुलिस को परेशान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस काफी देर तक छानबीन मे जुटी रही।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त मनीष नामक व्यक्ति ने यूपी डायल 112 पर अपने साथ झगडे की सूचना दी,झगडे की सूचना मिलते ही आनन फानन मे पीआरवी 2199 बताए गए स्थान पर पहुंच गई।
बताया जाता है कि उक्त स्थान पर ना तो फोन करने वाला नजर आया और ना ही कोई झगडा। इतना ही नही पुलिस को फोन करने वाले ने अपना फोन भी बन्द कर लिया।
पुलिस ने रामलीला टिल्ला की गली नम्बर 2 मे घर घर झगडे के सम्बन्ध मे जानकारी ले रही है। पुलिस को ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए जो बेवजह पुलि का समय बर्बाद करते हैं।
