Muzaffarnagar जानसठ पुलिस ने किया फ्लैगमार्च
जानसठ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा निर्वाचन-२०२४ व आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थानाक्षेत्र जानसठ में स्थानीय पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च तथा अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
लोकसभा निर्वाचन-२०२४ को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र जानसठ में स्थित संवेदनशील, रिहायशी व भीड-भाड वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया तथा लोगों से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने, चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने, भयमुक्त होकर मतदान करने, प्रलोभन अथवा डराध्धमका कर वोट देने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी तथा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया
चुनाव में गड़बड़ी करने वालों, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। साथ ही आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने की अपील की गयी। फ्लैग मार्च के पश्चात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।

