Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: क्रांति सेना कार्यालय पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी जिला महासचिव लोकेश सैनी के नेतृत्व में आज एक बैठक का आयोजन प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर किया गया ।

बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा ने की व संचालन जिला सचिव आशीष शर्मा ने किया बैठक में अपने विचार रखते हुए जिला महासचिव लोकेश सैनी ने कहा भारत सरकार द्वारा सीएए लागू किए जाने से ११ मार्च २०२४ का दिन इतिहास के सुनहरे पन्नों में लिखा जाएगा पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश से धार्मिक पर ताड़ना के चलते देश छोड़कर भारत आए अल्पसंख्यक गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता अब साफ हो गया है

जिसमें हिंदू सिख जैन फारसी बौद्ध व ईसाई आदि शामिल है। अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा अब चुनावी बूगुल बज चुका है लोभ -लुभाईने वादे लेकर नए पुराने प्रत्याशी आम जनमानस के बीच में आकर जनता का दिल जीतने का प्रयास करेंगे मगर हम लोग इसी तरह प्रत्येक सप्ताह, प्रत्येक वार्डों में प्रत्येक गांव में अपना चाय पर चर्चा कार्यक्रम जारी रखेंगे और जनता को जनता के बीच में रहने वाला, जनता की आवाज सुनने वाले एवं हिंदुत्व के प्रति समर्पित नेता को ही वोट देने का आग्रह करेंगे

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे- रविंद्र सैनी मोनू चौधरी विशाल सिंघल गोपी वर्मा विनोद पाल प्रदीप कोरी दीपक वर्मा राजू कारीगर कुणाल गर्ग राजकुमार सैनी अनिल शर्मा डॉक्टर सचिन कुमार गौरव धीमान राहुल पाल अर्जुन पाल संजय तोमर सूरज कुमार आदि।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − six =