Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा नेता के पुत्र की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा में उमडे राजनीतिक लोग

मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता के पुत्र की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो,सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो, समाजसेवियों व विभिन्न धार्मिक संस्थाओ के पदाधिकारियो ने श्रृद्धाजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवव्रत त्यागी के युवा पुत्र विनित त्यागी का बीमारी के चलते विगत 26 दिसम्बर को बीमारी के चलते निधन हो गया था।

इस दुखद खबर से जनपद मे शोक छा गया। कई गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। आज प्रेमविहार कालोनी पार्क मे वितित त्यागी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धाजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनीतिज्ञो एवं गणमान्य लोगो ने स्व.विनित त्यागी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्य मंत्री विजय कश्यप, सरधना विधायक संगीत सोम, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बुढाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल, शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, सहारनपुर से पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा नेता राजकुमार नरूला, श्रीमोहन तायल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सपा नेता अनिल लोहिया

भाजपा नेता डा.सुभाषचन्द शर्मा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य स.सुखदर्शन बेदी,भाजपा नेता प्रदीप शर्मा,भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गर्ग, पूर्व सभासद दीपक गोयल,पूर्व सभासद विवेक गर्ग,जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल सिह पाल,भाजपा जिला मंत्री वैभव त्यागी,सपा नेता गौरव जैन,व्यापारी नेता अनिल कंसल

विहिप नेता राधेश्याम विश्वकर्मा,भाजपा नेता संजय अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, रेवती नन्दन सिंघल, क्रातिसेना नेता ललित मोहन शर्मा, भाजपा नेता अतुल सैनी, हिन्दुवादी नेता योगेन्द्र वर्मा, सचिन त्यागी, डा.योगेन्द्र शर्मा,जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम, जिला बार संघ महासचिव अरूण शर्मा एड.,श्यामसिह सैनी

तारिक कुरैशी, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, सपा नेता निधिशराज गर्ग,पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महेश बंसल,भाजपा नेता महेन्द्र आचार्य,भाजपा नेत्री गीता जैन,महेशो चौधरी,भाजपा नेता राहुल गोयल, सपा नेता राहुल वर्मा

पूर्व सभासद राजकुमार सिद्धार्थ, सभसद विपुल भटनागर, सभासद विकास गुप्ता, सभासद नरेश चन्द्र गुप्ता, समाजसेवी देवराज पंवार, शरद कपिल, भाजपा नेता सुनील तायल, सुनील सिंघल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगरः भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे का कोरोना से निधन

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 6 =