खेल जगत

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी

IPL 2024: ऋषभ पंत को मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के आगामी चरण के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया. दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज पंत 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे. दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष और सह मालिक पार्थ जिंदल ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘हमें अपने कप्तान के रूप में ऋषभ का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. धैर्य और निडरता हमेशा उनके क्रिकेट में अहम रही है. हम नये जोश और उत्साह के साथ नये सत्र का इंतजार कर रहे हैं और मैं उन्हें एक बार फिर हमारी टीम को मैदान पर ले जाते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकता.’

इससे पहले बीसीसीआई (BCCI) ने पंत को इस साल के आईपीएल में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए मंजूरी दे दी थी. बोर्ड ने एक मेडिकल अपडेट में कहा, ‘उत्तराखंड के रूड़की के पास 30 दिसंबर 2022 को सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को अब आगामी आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है.’

इस बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है. स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) से फिटनेस मंजूरी मिलना बाकी है जिससे निश्चित है कि वह 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे. दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार ‘स्पोर्ट्स हर्निया’ की सर्जरी के बाद उबरने और ‘रिहैबिलिटशेन’ के लिए बेंगलुरु स्थित एनसीए में थे.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =