Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: होली उत्सव एवम गीता पाठ का आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एकादशी व होली उत्सव के उपलक्ष्य में आज रात्री में पंडित श्री कृष्णा नन्द जी के सौजन्य से प्राचीन शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने गली मुजफ्फर नगर में एकादशी व होली उत्सव महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा किया गया

जिसमे सर्व प्रथम पण्डित जी ने विधिवत पूजन के पश्चात के अन्तर्गत अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र,अष्टा दश श्लोकी जी का पाठ व गीता जी के अध्याय का गीता पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि प्रथम अध्याय का नाम अर्जुन विषाद योग है हर समय यहां तक कि दूसरी को कष्ट देकर भी अपने सुख सुविधा की चिंता दुर्योधन अर्थात भौतिक वादी सोच है जिसका परिणाम कभी भी अच्छा नहीं होता

विषाद में भी दूसरो के सुख का ध्यान । इसके पश्चात भजनों की श्रृंखला में रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे,आज बृज में होली रे रसिया, मैं तो तुम संग होली खेलुगी, रंग बरसे दरबार कान्हा जी थोरे रंग बरसे,मेरी झोपडी के भाग आज खुल जायेंगे आज राम आयेंगे,कोई तो है प्रभु जी, विधाता ने लिखी तकदीर,सदा सर पर तेरा हाथ रहे, आयेंगे मेरी कुटिया में राम ,सजा दो घर को दुलहन अवध मे राम आए है

राधे राधे बोल तेरे घर भी आयेंगे घनश्याम,जग में सुंदर है दो नाम,श्री अजय गर्ग द्वारा भाव सुनाया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गोयल, पण्डित कृष्णा नंद , देवेन्द्र शर्मा ,शैलेन्द्र किंगर, सतीश गर्ग,मोनिका, निशा,मीनाक्षी गर्ग, संजय अरोरा,राजेश वर्मा, गोरांग वर्मा राधा मिश्रा, रुकमणी गोयल, मोहिनी गुप्ता, पूनम , मधु शर्मा, अल्का गोयल, मोहिनी गुप्ता,ज्योति, रेनू मित्तल अनीता गर्ग आदि।यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 7 =