कमेंट्री मेरे खून में है. यह मेरी पहचान है. जैसे महान गुरु ने हमें हमारी पगड़ी दी-Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu की कॉमेंट्री में वापसी हो रही है. सिद्धू काफी लंबे समय से कई कारणों के चलते कमेंट्री से दूर थे. सिद्धू अपनी कमेंट्री के दौरान अपनी अतरंगी बातों से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं. एक बार फिर सभी दर्शकों को उनकी आवाज और मजाकिया अंदाज का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा. इस बात की जानकारी स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया में पोस्ट के द्वारा दिया. वहीं अब कमेंट्री को लेकर सिद्धू का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘कमेंट्री एक आशीर्वाद है, यह मेरी पहचान है, यह मेरे खून में बहती है.’
‘इंडिया टुडे’ से बातचीत के दौरान Navjot Singh Sidhu ने कमेंट्री में वापसी पर कहा, ‘कमेंट्री मेरे खून में है. यह मेरी पहचान है. जैसे महान गुरु ने हमें हमारी पगड़ी दी. मेरी पहचान मेरी पगड़ी से होती है. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरा शौक ही मेरा पेशा है, आपके पास ऐसे लोग होंगे जो क्रिकेटर बनना चाहते थे, वे अब डॉक्टर हैं, आपके पास ऐसे लोग होंगे जो मैच खेलना चाहते थे और आज वे एक बिजनेस चला रहे हैं, ऐसे बहुत कम लोग हैं जिन्हें वह करने का मौका मिलेगा जिसको उन्होंने सबसे ज्यादा इंजॉय किया हो. यदि आप कोई ऐसा काम करते हैं जो आनंद से भरपूर है, तो उसमें समय का पता नहीं चलता है.’ सिद्धू ने आगे कहा, ,मेरे लिए कमेंट्री वरदान है, कमेंट्री करते हुए मैं बहुत कंफर्टेबल रहता हूं.’
Navjot Singh Sidhu ने एमएस धोनी को लेकर भी बयान दिया. सिद्धू ने कहा, उसने जो किया है, वह चमत्कार है, वो 42 वर्ष के हैं. वह मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं, इस उम्र में भी बेहद फिट दिखते हैं. जब मैच में तीन चार ओवर शेष रह जाते हैं तो वो काफी शानदार बल्लेबाजी करते हैं. यदि आप फिट हैं और आप खेल खेल सकते हैं तो यह एक चमत्कार है. धोनी जैसा कोई व्यक्ति अभी भी जिब्राल्टर की चट्टान की तरह खड़ा है, जबकि अन्य लोग नौ पिन की तरह गिर गए हैं.’ धोनी को लेकर अपनी बातों को आगे कहते हुए Navjot Singh Sidhuने कहा, ‘यह आदमी नियम का अपवाद है. वह एक सुपरस्टार हैं, उनमें असाधारण क्षमता है.’

