वैश्विकउत्तर प्रदेश

रोहिंग्या और टेरर फंडिंग : यूपी के पांच जिलों में यूपी एटीएस की छापेमारी

यूपी एटीएस ने बुधवार को रोहिंग्या मुसलमान और टेरर फंडिंग के मामले में यूपी के पांच जिलों में छापेमारी की।  सुबह से संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद व अलीगढ़ समेत पांच जिलों में संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

 

संतकबीरनगर में लखनऊ एटीएस की टीम ने खलीलाबाद ब्लॉक में तैनात एक तकनीकी सहायक को हिरासत में लिया। इसके अलावा तीन अन्य लोगों के भी हिरासत में लिए जाने की चर्चा है।

तकनीकी सहायक को उसके शहर स्थित गोस्त मंडी के पास मोतीनगर नगर मोहल्ले से उठाया है। कुछ लोग फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले तो कुछ टेरर फंडिंग के मामले में उठाए जाने की चर्चा कर रहे है। तकनीकी सहायक के परिजन भी एटीएस टीम का ही नाम ले रहे हैं।

यह भी बता रहे हैं कि स्कार्पियों से पांच लोग आए थे और अब्दुल मन्नान को उठा ले गए। परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंच कर अब्दुल मन्नान के उठाए जाने की जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कुछ स्पष्ट बता पाने की स्थिति में नहीं है।

29 दिसंबर को गोरखपुर में एटीएस (आतंक निरोधी दस्ता) की टीम ने हवाला कारोबार और देश विरोधी तत्वों के संपर्क में होने के संदेह में पहले पकड़े जा चुके मोबाइल फोन कारोबारी नईम की फर्म नईम एंड संस पर मंगलवार को दोबारा छापा मारा। टीम ने करीब आठ घंटे की जांच पड़ताल के बाद दो प्रतिष्ठानों से कंप्यूटर हार्ड डिस्क और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + eighteen =