Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्रेन चैम्बर में गाँधी व शास्त्री जयन्ती

मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व शास्त्री जयन्ती हर्षाल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदेमातरम् से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  आजाद वीर व कोर्डिनेटर  आशीष कुमार त्यागी व समस्त स्टाफ द्वारा गाँधी व शास्त्री जी के चित्र पर तिलक कर माल्यार्पण कर पुष्पार्चन किया गया। राष्ट्रपिता बापू को स्मरण करते हुए सभी के द्वारा राम धुन गाई गई। कक्षा १०की छात्रा खुशी बंसल ने शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शास्त्री जी में नैतिकता कूट-कूट कर भरी थी, वे जाँत – पाँत के सख्त खिलाफ थे, तभी उन्होंने अपने नाम के पीछे सरनेम नहीं लगाया। शास्त्री जी की उपाधि उनको काशी विद्यापीठ से पढ़ाई के बाद मिली। आज भी उनका प्रसिद्ध नारा जय जवान जय किसान लोगों के हृदय में विद्यमान है। कक्षा १० की छात्रा विभूति जैन ने गाँधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता के रूप में गाँधी जी आज भी दुनियाभर में विख्यात है, सभी उन्हें अहिंसावादी आचरण और अपनी वचनबद्धता के लिए याद करते हैं। गाँधी जी ने भगवान महावीर के रास्ते पर चलकर त्याग को अपने जीवन में सदा अपनाए रखा और सादगी भरे जीवन के साथ – साथ कम से कम चीजों से अपना जीवनयापन किया। गाँधी जी ने सत्य की राह पर चलकर सत्याग्रह की नींव रखी। प्रधानाचार्य  आजाद वीर ने गाँधी व शास्त्री जी के आदर्शों एवं उनके जीवन के नैतिक मूल्यों की चर्चा करते हुए उनके बताए आदर्शा पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व शास्त्री जी का व्यक्तित्व और कृतित्व आदर्शवादी रहा है, उनका आचरण प्रयोजनवादी विचारधारा से ओतप्रोत था। हमें सभी को इन महापुरुषों के जीवन मूल्यों से शिक्षा लेकर अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उनके बताए आदर्श हमें अनंत ऊँचाई तक ले जा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कुमारी हर्षिता मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 13 =