Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लापता व्यक्ति के परिजनों ने व्यक्ति की बरामदगी की उठाई मांग

मुज़फ्फरनगर:कचहरी परिसर स्तिथ जिलाधिकारी कार्यलय पर थाना नई मंडी क्षेत्र के शिवपुरी निवासी पीड़ित महिला सविता ने अपने पति की बरामदगी की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय के नाम एक प्रार्थना पत्र सौपते हुए बताया कि प्रवीण कुमार पुत्र स्वर्गीय सत्यपाल जो कि राजकीय इंटर कॉलेज मुज़फ्फरनगर में चपरासी के पद पर कार्यरत है

दिनांक 13/12/2020 को सुबह 10 बजे से अपने एक्टिवा नंबर UP12AN5740 व अपना मोबाइल लेकर कुछ काम बताकर घर से चले गए थे,लेकिन आज तक वापस नही लौटे है

जिन्हें रिश्तेदारी व कार्यस्थल के साथ साथ दोस्तो में भी काफी तलाश किया जिनका कहि भी पता नही चल पाया।मेरे पति के लापता होने के पश्चात मैने थाना नई मंडी पर गुमशुदगी दर्ज करवाई,मेरे पति के मोबाइल की लोकेशन की डिटेल्स 14/12/2020 को लास्ट रात्रि 9 बजे मुस्तफाबाद पचेन्डा के टावर की निकल रही है

ओर उसके बाद से फोन बंद आ रहा है।टावर के आस पास काफी गांव है जहां पर हम लोगो ने काफी तलाश किया लेकिन उनका कही भी सुराग नही लग पा रहा है।

मेरे पति के न मिलने से मेरे बच्चे व में परेशान हु,हमारा जीवन अंधकारमय हो गया है।इसलिए में चाहती हु की पुलिस प्रशाशन जल्द से जल्द मेरे पति को सकुशल बरामद करें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =