उत्तर प्रदेश

खाद्य एवं रसद मन्त्री ने सफदरगंज में राईस मिल पर मारा छापा, गैर प्रान्तों की मोहर लगी बोरिया देखकर भड़क उठे

बाराबंकी। खाद्य एवं रसद जमा खोरी के खिलाफ प्रदेश के मंत्री ने सफदरगंज स्थित राइस मिल पर मारा छापा , गैर प्रान्तों की मोहर लगी बोरिया देखकर भड़क उठे,अधिकारी को दिए जांच के आदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार उप्र के खाद्य एवं रसद मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ने सफदरगंज स्थित राणी सती इंडस्ट्रीज राईस मिल पर छापा मारा तो उत्तर प्रदेश के बजाय बिहार एव बंगाल की मोहर लगी बोरियों को देख उनका गुस्सा आसमान पर चढ़ गया

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियो को समिति बनाकर जाँच के आदेश दिये है, मंत्री की छापामारी से धान क्रय केन्द्रों एव राईस मिल मालिकों में हड़कम्प मच गया।

औचक निरीक्षण पर निकले खाद्य एव रसद मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ धुन्नी ने जिले के अधिकारियो के साथ सफदरगंज बाजार में स्थित राणी सती इंडस्ट्रीज मिल पर छापा मार कर करीब दो घण्टे तक बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिल के स्टाक का भौतिक सत्यापन एव अभिलेखों का मिलान किया तथा बोरियों का निरीक्षण किया तो स्टॉक में कुछ बोरियों पर बिहार एव बंगाल की मोहर लगी देख मंत्री का पारा चढ़ गया

मौके पर मौजूद जिला विपणन अधिकारी सन्तोष कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पवन कुमार अग्रहरि, नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह को निर्देशित करते हुए समिति बनाकर जाँच के आदेश दिये।निरीक्षण बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर मंत्री ने कहा कि जांचोपरान्त यदि किसी प्रकार की कमी पायी जाती है तो नियमानुसार कार्यवाई की जायेगी।

बताते चले कि विकास खण्ड रामनगर के ग्राम डेडवा में संचालित यूपीपीसीयू एजेंसी एव विपणन शाखा सफदरगंज केन्द्र सम्बद्ध है। निरीक्षण के दौरान खाद्य एव रसद मंत्री ने अधिकारियो को निर्देशित किया कि धान क्रय केन्द्रों पर किसी भी बिचौलियों के धान की खरीद न होने पाये तथा पारदर्शिता के साथ किसानों की उपज की तौल होनी चाहिए।

मंत्री के औचक निरीक्षण से धान क्रय केन्द्रों एव मिल संचालको में हड़कम्प मच गया। पुरे हिंदुस्तान मे किसानों का दिल्ली में काले कानून के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। तो वही जिले में कई राईस मिलो के मालिक खाद्य एवं रसद जमा खोरी कर रहे है।

कई बार शिकायत मिलने के बाद खाद्य एवं रसद मंत्री ने अचानक जिले का दौराकर राईस मिलो पर छापा मारकर खाद्य एवं रसद जमा ख़ौरो मे खलबली मचा दी। मंत्री के दौरे से जिला प्रशासन व राईस मिलो के मालिकों में बेचैनी बढ़ गई है। कई जगह कमी मिलने से मंत्री जी नाराज दिखे ।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =