उत्तर प्रदेश

Jayant Singh (जयंत चौधरी) करेंगे 28 मार्च से 4 अप्रैल तक चुनावी सभाएं

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) रालोद के मुखिया Jayant Singh (जयंत चौधरी)  भी एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार की तैयारी कर चुके हैं। होली के बाद २८ मार्च से जयंत अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत करने जा रहे हैं। इसके लिए अमरोहा में पहली जनसभा वो भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के लिए कर रहे हैं।

इसी दिन Jayant Singh (जयंत चौधरी) की दूसरी चुनावी सभा बिजनौर से उनके अपने प्रत्याशी विधायक चंदन सिंह चौहान के लिए तय की गयी है। जयंत चौधरी का वेस्ट यूपी में पहला चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय कर दिया गया है। ४ दिवसीय इस कार्यक्रम में वो मुजफ्फरनगर सहित पांच जनपदों में आठ चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। जिनमें दो रालोद और तीन भाजपा प्रत्याशियों के लिए होंगी।

संजीव बालियान और राजकुमार सागवान के लिए जयंत इन चार दिनों में दो-दो चुनावी जनसभा करेंगे।28 मार्च से 4 अप्रैल तक अमरोहा, मेरठ, शामली, बिजनौर और मुजफ्फरनगर जनपदों में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी कैराना, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, कंवर सिंह तंवर अमरोहा के साथ ही रालोद प्रत्याशी राजकुमार सागवान बागपत और चंदन चौहान बिजनौर के लिए आठ जनसभा करने जा रहे हैं।

केन्द्रीय राजनीति के लिए हॉट सीट माने जाने वाली मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र में जयंत चौधरी भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन दो विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे, जहां पिछले चुनाव में उनके पिता ने उनको हराने का काम किया था। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों बुढ़ाना और चरथावल में रालोद के प्रभावी असर को अब वो भाजपा के पक्ष में भुनाने का काम करेंगे।

यहां एक में जयंत का अपना विधायक है तो दूसरी विधानसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के पुत्र पंकज मलिक सपा से विधायक हैं। बुढ़ाना और चरथावल सीट पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जयंत चौधरी ने अपनी जनसभा संजीव बालियान के पक्ष में यहां रखी हैं। पहली जनसभा बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में रखी गई है। यहां पर जयंत के साथ ही हरियाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आने की भी संभावना है, ताकि भाजपा के पक्ष में पिछड़-अति पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को पूरी तरह से साधना का काम रालोद और भाजपा नेता कर सकें। बता दें कि संजीव बालियान की ससुराल हरियाणा में ही है और वहां के नेताओं का उनको पूरा सहयोग मिलता रहा है। दूसरी जनसभा दो अपै्रल को चरथावल क्षेत्र में होगी।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह लोकसभा चुनाव के लिये अपने चुनावी अभियान की शुरुआत २८ मार्च को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा के साथ करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि रालोद अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी का चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय हो चुका है और वो सबसे पहले गठबंधन प्रत्याशी भाजपा नेता कंवर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

२८ मार्च को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में वो पहली जनसभा करने जा रहे हैं। २८ मार्च की दोपहर १२ बजे अमरोहा में वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के सामने स्थित मैदान में जयंत विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन २८ मार्च की दोपहर १.०० बजे बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में हिन्दू इंटर कॉलेज मैदान चांदपुर बिजनौर में राजग प्रत्याशी रालोद के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

३१ मार्च को ११ बजे मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में बड़ी जनसभा की जायेगी। इसी दिन ३१ मार्च को २ बजे गांव रोहटा में रालोद नेता और एनडीए से बागपत सीट के प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। २ अप्रैल को कैराना लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में ऊन में और २ बजे बागपत की ढिकौली में राजकुमार सांगवान के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। ४ अप्रैल को ११ बजे बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में चरथावल में और इसी दिन २ बजे मोदीनगर के भोजपुर में राजकुमार सांगवान के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − twelve =